ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता हुई शर्मसार: कंपकपाती ठंड में नवजात को पैरावट में कई पिल्लों के साथ छोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

ममता हुई शर्मसार: कंपकपाती ठंड में नवजात को पैरावट में कई पिल्लों के साथ छोड़ा

By @dmin
Published: December 19, 2021
Share
ममता हुई शर्मसार: कंपकपाती ठंड में नवजात को पैरावट में कई पिल्लों के साथ छोड़ा
ममता हुई शर्मसार: कंपकपाती ठंड में नवजात को पैरावट में कई पिल्लों के साथ छोड़ा
SHARE

मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लोरमी से लगे सारिसताल गांव में एक निर्मोही मां ने पैदा होने के बाद अपनी बच्ची को कुत्तों के बच्चों के साथ पैरावट में छोड़ दिया। बच्ची के शरीर में एक कपड़ा भी नहीं था। खुले बदन बच्ची रातभर कुत्तों के बच्चों के साथ पड़ी रही। पिल्लों की मां भी वहां पहुंची, लेकिन बच्ची को नुकसान नहीं पहुंचाया है। पिल्लों की मां पूरी रात बच्ची की देखभाल करती रही है। ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार ही मान रहे हैं कि इस कंपकपाती ठंड में बच्ची स्वस्थ और सुरक्षित है।

पुलिस गर्भवती महिलाओं के बारे जुटा रही जानकारी
सुबह होने पर गांव के एक किसान ने बच्ची को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। बच्ची को लोरमी स्थित मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समिति ने बच्ची का नाम आकांक्षा भी रख दिया है। वहीं लोरमी पुलिस आसपास के गांवों में गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं मितानिनों से भी पूछताछ की जा रही है।

बच्ची पूरी तरह स्वस्थ
नवजात बच्ची पैरावट में सुबह कुत्ते के बच्चों के बीच में मिली। कुत्तों के बच्चों के साथ एक बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने इसकी सूचना सरपंच को दी, जिसके बाद यह मामला थाना पहुंचा। लोरमी थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं चाइल्ड लाइन मुंगेली ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। अभी तक बच्ची की मां सामने नहीं आई है। साथ ही किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

अधिकारियों के साथ गड्ढे भरवाने सड़कों में निकले विधायक वोरा… कहा- निर्माण कार्यों के दौरान आमजनों को ना हो असुविधा
Bhilai : जवाहर मार्केट के दो ज्वेलर्स को थमाया था नकली सोना, महाराष्ट्र से आया था शातिर बुजुर्ग
डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम
चालक को बीच सड़क पर आई झपकी: पेड़ से टकरया ट्रेलर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
दंतेवाड़ा एवं सुकमा के 11 स्वास्थ्य संस्थाओं का NQAS मूल्यांकन सफल,  सीमित संसाधनों से पाई बड़ी उपलब्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पॉश कालोनी में तेंदुए का तांडव, तीन घंटे तक मकानों की छतों पर मचाता रहा उत्पात मचाता पॉश कालोनी में तेंदुए का तांडव, तीन घंटे तक मकानों की छतों पर मचाता रहा उत्पात मचाता
Next Article मानवीय संकट: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने खींचे अफगानिस्तान से हाथ, तालिबान से खत्म किए रिश्ते अफगानिस्तान को मानवीय सहायता दी जाए, भारत सहित इन पांच देशों ने की अपील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?