ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील

By Om Prakash Verma
Published: March 11, 2023
Share
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील
SHARE

नारायणपुर। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में छुटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर वसंत आज नारायणपुर विकासखंड के ग्राम दुग्गाबेंगाल, गरांजी एवं देवगांव के आयुश्मान कार्ड निर्माण के लिए आयोजित शिविरों में पहुंचें। उन्होंने सरपंच सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों से कहा कि आयुश्मान कार्ड के लाभ के बारे में सभी ग्रामीणों एवं पात्र हितग्राहियों को बतायें। उन्हें इस बात की जानकारी दे कि इस कार्ड के बनाये जाने पर उन्हें 5 लाख रूपये तक के मुफ्त ईलाज कराये जाने की व्यवस्था हो जायेगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वसंत ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों का कार्ड बनाये जाने के लिए सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य सभी लोग आपस में समन्वय बनाकर कोशिश करें और प्रयास करें कि गांव का कोई भी व्यक्ति इस कार्ड को बनाने से वंचित न हो। ग्राम पंचायत बोरपाल की सरपंच राजबती कुमेटी ने बताया कि गांव में मुनादी कराकर लोगों को जानकारी दी गयी है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ईडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में आपरेटर रखें और जिन हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड तैयार हो रहा है, उन्हें इसकी फोटोकापी भी उपलब्ध करायें। जहां नेट की समस्या आ रही है उसे दूर करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने शिविर स्थल पर पानी, बिजली, छाया इत्यादि बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यह कार्ड आप सभी की सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। आप सभी अपना एवं अपने परिवार का आयुश्मान कार्ड अनिवार्य रूप से इन शिविरों में उपस्थित होकर बनावायें और आसपास के लोगों का भी आयुश्मान कार्ड बनवानें के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े, ईडीएम कामरान खान एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले के अन्तर्गत कुल 1 लाख 34 हजार 672 पात्र राशन कार्डधारी परिवारों में से केवल 66 हजार 527 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन किया गया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 49.40 प्रतिशत है। जिन ग्रामों में अधिक परिवार कार्ड बनाने से वंचित है, उन ग्रामों शिविर का आयोजन कर सभी हितग्राहियों (परिवार के सभी सदस्य का पृथक-पृथक आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें ग्राम पंचायत खड़कागांव, खोडगांव, बिंजली, केरलापाल, माहका, ब्रेहबेड़ा, बाकुलवाही, बेलगांव, बड़े जम्हरी, कुकड़ाझोर, बोरण्ड, बागडोगरी, सुलेंगा (गुरिया), करलखा, भरण्डा, गरांजी, दुग्गाबेंंगाल, बोरपाल, एड़का, आमासरा, ताडोपाल, गढ़बेंगाल, देवगांव, खड़कागांव (ब) एवं बम्हनी शामिल है।

CG Breaking : राजधानी में पकड़ाया बाइक चोरों का बड़ा गिरोह, 12 चोरों से 50 बाइक बरामद
हनी-ट्रैप में फंसा युवक, दो दिन बाद होने वाली थी शादी… खेत में बुलाकर युवती ने मांगे 17 लाख
दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, सात बच्चों समेत 20 की मौत
चेम्बर ने शुरू किया आया त्योहार चलो बाजार अभियान… ग्राहकों को लड्डू खिलाकर बताया गया दुकान में खरीदी का फायदा
स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : भिलाई निगम को शासन से मिली 60 करोड़ की स्वीकृति, सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ ही सुपेला अस्पताल भी संवरेगा
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में एक अप्रेल से होगा ग्रामीण परिवारों का सामाजिक व आर्थिक सर्वे, सीएम बघेल ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?