ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : भिलाई निगम को शासन से मिली 60 करोड़ की स्वीकृति, सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ ही सुपेला अस्पताल भी संवरेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : भिलाई निगम को शासन से मिली 60 करोड़ की स्वीकृति, सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ ही सुपेला अस्पताल भी संवरेगा

By Mohan Rao
Published: March 11, 2023
Share
नगर निगम भिलाई
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। सीएम की घोषणा के बाद नगर निगम भिलाई के लिए 60 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। भिलाई के अलावा दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रुपए, भिलाई चरोदा को 20 व रिसाली को 15 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में 15 फरवरी को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित नगरीय गौरव समागम कार्यक्रम में सभी नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की थी, जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए नगर निगम रायपुर को मिला। इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़ रूपए, अम्बिकापुर, जगदलपुर नगर निगमों को 20-20 करोड़ रुपए, राजनांदगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ रुपए, बीरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी नगर निगम को 10-10 करोड़ रूपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सभी 44 नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपए और सभी 112 नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।

नगर निगमों और नगर पालिकाओं में बनेंगे ’अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ’अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क विकसित करने के लिए 2-2 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत राशि से सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी लगाने, आधुनिक शौचालयों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आबादी के अनुपात में ई-रिक्शा/ई-कार्ट की व्यवस्था की जाएगी।

सभी नगर निगमों में 50-50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क
सभी नगर निगमों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 50-50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क बनाए जाएंगे, इसके लिए सभी नगर निगमों को 6 लाख रूपए प्रति स्मार्ट हेल्थ कियोस्क के मान से 3-3 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति की गई है। स्मार्ट हेल्थ कियोस्क में नागरिकों को बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट की निःशुल्क सुविधा मिलेगी।

हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण हेतु 7 करोड़ रुपए
नगर निगम भिलाई के लिए 60 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गई है। इस राशि में से युवाओं के रोजगार हेतु नगर निगम भिलाई में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ हेतु 10 करोड़ रुपए, भिलाई में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के लिए 20 करोड़ एवं हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण हेतु 7 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही भिलाई में 500 सीट की क्षमता वाला शहरी महिला आजीविका केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा।

दुर्ग में शिवनाथ रिवरफ्रंट हेतु 11 करोड़ रुपए
दुर्ग नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से दुर्ग शहर में शिवनाथ नदी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट का कार्य के लिए 11 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है।  नगर निगम भिलाई-चरौदा को स्वीकृत राशि में से 9 करोड़ रूपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार रिसाली निगम के लिए स्वीकृत राशि से यहां की सड़कों का उन्नयन कार्य किया जाएगा

रायपुर शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम हेतु 18 करोड़ रुपए
नगर निगम रायपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। रायपुर में 1000 सीट शहरी महिला आजीविका केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा, साथ ही युवाओं के रोजगार के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से नगर निगम रायपुर में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ बनाया जाएगा, रायपुर शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण हेतु ड्रेनेज सिस्टम के लिए 18 करोड़ रूपए तथा जी-20 समिट की तैयारियों के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से रायपुर के  फूल चौक से आजाद चौक मार्ग के शेष भाग का चौड़ीकरण और यहां पर फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा।

बिलासपुर नगर निगम के वार्डों में अधोसंरचना विकास हेतु 21 करोड़ रुपए
नगर निगम बिलासपुर को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। नगर निगम बिलासपुर में सम्मिलित नवीन क्षेत्रों के अधोसंरचना विकास हेतु प्रति वार्ड डेढ़ लाख रूपए के मान से कुल 21 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। बिलासपुर में 750 सीट की क्षमता वाला शहरी महिला आजीविका केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा। जगदलपुर और अंबिकापुर नगर निगमों को विकास कार्यों के लिए 20-20 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी तरह जगदलपुर नगर निगम में स्वीकृत राशि में से 10 करोड़ रूपए की राशि से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से करकापाल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। नगर निगम अंबिकापुर में स्वीकृत राशि में से सड़कों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ रूपए, अंबिकापुर में महात्मा गांधी स्टेडियम के उन्नयन के लिए 3 करोड़ रूपए तथा अंबिकापुर पीजी कॉलेज ग्राउंड में जरूरी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विकास एवं उन्नयन के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की वर्चुअली चर्चा, कहा- कोरोना पर नियंत्रण के लिए औद्योगिक परिसर तथा खदान के पास वाले गांवों में चलाएं जनजागरूकता अभियान
22 दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली, स्कूल जाने निकली थी फिर नहीं लौटी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महामारी की चपेट में, पीएम ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
वारदात: सड़क किनारे मिले दो बच्चों के शव, एक को कंटीले तारों पर उल्टा लटकाया
सीडीएस नियुक्ति की तैयारी तेज, रक्षा मंत्रालय ने नियमों में संशोधन के लिए जारी की अधिसूचना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ पर अब बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं पर , सीएम बघेल से प्रधानमंत्री ने फाग गीतों पर चर्चा की छत्तीसगढ़ पर अब बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं पर , सीएम बघेल से प्रधानमंत्री ने फाग गीतों पर चर्चा की
Next Article कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?