कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले एएसआई की हत्या कर दी। गुरुवार की रात को अपने कमरे में सोने गए एएसआई की शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस आला अफसर व थाने के स्टाफ ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है हमलावर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंद घुसे और एएसआई की हत्या कर भाग निकले। एएसआई के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांगो थाने में पोस्टेड एएसआई नरेंद्र परिहार की खून से लथपथ लाश उनके कमरे में मिली है। थाने के सामने बनी नई बैरक में के एक कमरे में नरेन्द्र सिंह रहते थे। उनका परिवार एनटीपीसी जमनी पाली में रहता है। बांगो में पोस्टिंग होने के कारण आना जाना करता था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को वह अपने कमरे में सोने चला गया और आज सुबह उसकी लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पहले दरवाजे को किसी धारदार हथियार से तोड़ा। इसके बाद अंदर घुसकर सो रहे एएसआई नरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
डॉग स्क्वाड के साथ जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद मौके पर डॉ स्क्वाड को लाया गया। डॉग स्क्वाड घटना स्थल से अंबिकापुर रोड तक गया और वहां रुक गया। पुलिस को कुछ युवकों पर इस हत्याकांड का शक है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को शराब के नशे में कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। एएसआई ने इन युवकों को हुड़दंग करने से रोका था। संभावना जताई जा रही है हत्या की वजह भी यही हो। पुलिस ने ऐसे ही कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।




