ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मदर्स मार्केट में महिला दिवस : विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने किया महिलाओं का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मदर्स मार्केट में महिला दिवस : विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने किया महिलाओं का सम्मान

By Mohan Rao
Published: March 6, 2023
Share
मदर्स मार्केट में महिला दिवस का आयोजन
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज पावर हाउस के मदर्स मार्केट में महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर मदर्स मार्केट पावर हाउस के प्रांगण में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, महिला एवं बाल विकास प्रभारी मीरा बंजारे तथा पीडब्ल्यूडी प्रभारी एकांश बंछोर ने महिलाओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं को रोजगार देने तथा एक प्लेटफार्म देने के मकसद से महिला मदर्स मार्केट तैयार किया गया है जहां महिलाएं अपने घरेलू उत्पादों को मार्केट के माध्यम से विक्रय कर पा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में जितना भी कहा जाए वह कम है। महापौर नीरज पाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तथा महिलाओं के उत्थान के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अनेकों काम हो रहे हैं, महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं, गौठान में भी महिलाएं अलग-अलग गतिविधियां अपनाकर लाभ अर्जित कर रही हैं। अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई दी।।

बता दें कि 27 फरवरी से 2 मार्च तक स्व सहायता समूह, सीएलएफ तथा एएलएफ की महिला समूह के द्वारा वार्ड क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सम्मेलन किए गए जिसमें महिला संगठनात्मक के विषय में भी जानकारी दी गई। इस दौरान अनेक प्रकार के खेल के आयोजन भी महिलाओं के मध्य हुए। इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को आज सम्मानित किया गया। मदर्स मार्केट में महिलाओं के द्वारा घरेलू प्रोडक्ट के तहत कपड़े से बने सामग्री, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के उत्पाद, बांस से बने उत्पाद, खाद्य उत्पाद, मनिहारी से संबंधित सामग्रियां एवं फूलों से बने विभिन्न प्रकार के बुके, हार इत्यादि की प्रदर्शनी कर इनकी बिक्री भी की गई तथा आज के आयोजन में मनमोहक प्रस्तुतियां महिलाओं के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस एवं मिशन मैनेजर, अमन पटले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश, हमले के लिए नक्सलियों ने बिछाई थी बारूदी सुरंग
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में 5 मई से शुरू होगा प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण
इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का ज्वेल लोन घोटाला, ACB-EOW ने बैंक प्रबंधक सहित तीन को किया गिरफ्तार
भारत बंद : प्रभावित हुईं बस सेवाएं, रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक
रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे, फूंक फूंक कर उठाएं कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कराया होली मिलन समारोह, पार्षदों ने खेली अबीर गुलाल के साथ फूलों की होली
Next Article ट्रिपल सवारी के साथ स्कूटी से सड़क पर उड़ा रहा था चिंगारी, दुर्ग पुलिस ने काटा चालान… देखें Video

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?