ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादीशुदा प्रेमिका के सामने प्रेमी ने खुदकुशी, डोंगरगढ़ पहाड़ी के व्यू प्वाइंट से लगाई छलांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

शादीशुदा प्रेमिका के सामने प्रेमी ने खुदकुशी, डोंगरगढ़ पहाड़ी के व्यू प्वाइंट से लगाई छलांग

By Mohan Rao
Published: March 6, 2023
Share
डोंगरगढ़ की पहाड़ी
SHARE

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पहाड़ी के व्यू प्वाइंट से दुर्ग के युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के सामने कूद कर जान दे दी है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। युवक अपने दो दोस्तों व शादी शुदा प्रेमिका को लेकर डोंगरगढ़ गया था। रात को डोंगरगढ़ के लॉज में रुकने के बाद सुबह माता के दर्शन करने गया और पहाड़ी के व्यू प्वाइंट से अचानक छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डोंगरगढ़ पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान हरिनगर दुर्ग निवासी संतोष राव (23) के रूप में हुई। वह दो दोस्तों और अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ रात में डोंगरगढ़ पहुंचा था। पूर्व प्रेमिका की पहले से शादी हो चुकी थी। चारों रात में रुके और दूसरे दिन रविवार की सुबह मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद संतोष राव अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ व्यू प्वाइंट के पास पहुंचा और अचानक छलांग लगा दी। नीचे गिरा संतोष राव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संतोष राव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डोंगरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना रविवार सुबह लगभग 11 बजे की है। युवक ने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि संतोष राव का साथ आई उसकी पूर्व प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो और उसने जान दे दी। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

शातिर ठगों का कारनामा : नकली सोना गिरवी रख बैंक से लिया लाखों का लोन… पुलिस की गिरफ्त में आए तीन ठग
रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि विशेष: पत्नी से की छल और विरह में पिरोई कविता ‘फांकी’, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों से है खास नाता
बिलासपुर में घर में घुसकर प्रिंसिपल की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार फिर गले में मारा ब्लेड, आरोपी युवक ने किया सरेंडर
लालू यादव को मिली राहत: तीन साल बाद जेल से बाहर निकले लालू यादव, 12 दिन पहले हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
मुख्यमंत्री साय ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात… युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किआरा ने नए चेहरे के रूप में स्लाइस के नए विज्ञापन में अपना एलिगेंट टच जोड़ा किआरा ने नए चेहरे के रूप में स्लाइस के नए विज्ञापन में अपना एलिगेंट टच जोड़ा
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा सबके हितों का ध्यान, पेश किया भरोसे का बजट : लक्ष्मीपति राजू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?