ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन को बढ़ावा देने 2400 करोड़ का बजट, पीएम मोदी ने दिया नया मंत्र, मंत्रालय में काम शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पर्यटन को बढ़ावा देने 2400 करोड़ का बजट, पीएम मोदी ने दिया नया मंत्र, मंत्रालय में काम शुरू

By Om Prakash Verma
Published: March 5, 2023
Share
मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर
मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पर्यटन की एक नई तस्वीर उभरने वाली है। यह तस्वीर होगी देश के उन चुनिंदा पचास पर्यटन स्थलों की। जिसमें समुद्र तटीय, वन्यजीव, रोमांचकारी, सांस्कृतिक, हिमालयन और आध्यात्मिक पर्यटन जैसे कई पर्यटन क्षेत्रों को चिह्नित कर पूरी दुनिया में आगे बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन क्षेत्रों पर विशेष जोर देने के लिए मंत्रालय के अधिकारियों को कहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने वेडिंग डेस्टिनेशन समेत देश में आयोजित होने वाले खेलों और अन्य आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी नीति निर्धारण करने को कहा है। पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ महीनों के भीतर ही ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन और भव्य तरीके से तैयार हो जाएंगे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले बजट के बाद पर्यटन के विकास को एक बड़े अभियान देने के लिए पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों, राज्यों समेत पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से न सिर्फ देश में पर्यटन को नई गति देने के लिए सुझाव मांगे बल्कि उनको कई सलाह भी दी। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अलग-अलग तरह के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया है। इसमें डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर अपने देश में होने वाले बड़े आयोजनों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना प्रमुखता से शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर का उदाहरण देते हुए कहा कि फीफा वल्र्ड कप से इस देश ने अपने पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि इसी तर्ज पर भारत में जी-20 आयोजन के साथ देश के पर्यटन मंत्रालय को बड़ा बूस्टर मिल रहा है।

केंद्र सरकार ने पर्यटन मंत्रालय के लिए इस बार 2400 करोड रुपए का बजट में बंदोबस्त किया है। ताकि देश में पर्यटन को एक नई दिशा की ओर ले जाया जा सके। पर्यटन सचिव अरविंद सिंह कहते हैं कि पर्यटन मंत्रालय प्रधानमंत्री के देश को पर्यटन में अव्वल रखने वाले विजन को आगे बढ़ाने के लिए जुटा हुआ है। इस कड़ी में न सिर्फ राज्यों की सक्रिय भागीदारी बल्कि सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से अभियान स्तर पर पर्यटन को बढ़ाया जा रहा है। सिंह के मुताबिक वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जहां सीमावर्ती गांवों में पर्यटन की मूलभूत सुविधाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। वही डेस्टिनेशन वेडिंग टूरिज्म समेत बड़े आयोजनों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित राज्यों और अलग-अलग मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर का निर्माण के बाद बढ़ रहे दर्शनार्थियों की संख्या का जिक्र किया और ऐसे ही आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करने के लिए कहा। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि आध्यात्मिक पर्यटन के साथ साथ समुद्र तटीय, वन्यजीव, रोमांचकारी, सांस्कृतिक और हिमालयन पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन के तकरीबन 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन को डेवलप कर दुनिया के अलग-अलग कोने में प्रसारित अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन मंत्रालय से जुड़े अधिकारी कहते हैं कि ऐसा वह हर साल करेंगे ताकि अपने देश के पर्यटन को और बढ़ावा मिले।

देश में बढ़ रहे हैं पर्यटन के बारे में बात करते हुए पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी कहते हैं कि देश में कपड़ा उद्योग के बाद सबसे बड़ा रोजगार पैदा करने वाला क्षेत्र पर्यटन क्षेत्र हो सकता है। इसलिए उनकी सरकार रोजगार के लिहाज से और देश की विरासत और संस्कृति को पूरी दुनिया के कोने कोने में पहुंचाने के लिए पर्यटन को हर स्तर पर आगे बढ़ा रही है। वो कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए जिन बिंदुओं का जिक्र किया है उसको उनके मंत्रालय के अधिकारी पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। रेड्डी कहते हैं कि जल्द ही पूरी दुनिया में भारत के पर्यटन को और नई ऊंचाइयां मिलने वाली हैं।

दर्दनाक हादसा: रायगढ़ में सड़क से नीचे उतर गड्ढे में गिरी बस, 12 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
उदयपुर हत्याकांड पर बोले सचिन पायलट, आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए ऐसी सजा मिले, जो देश में बने मिसाल
Income Tax Raid: जूता कारोबारियों से मिले अब तक 40 करोड़ रुपए, मशीनों से नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी
भिलाई के श्री शंकराचार्य अस्पताल में बवाल, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा… डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना के 150 नए मामले, तीसरी लहर को मात देने में जुटा सरकारी अमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Crime News: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार Crime News: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आरोप पर आरोप, कोई जवाब क्यों नहीं देता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?