ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के हर्षित ने आरंभ किया स्टार्टअप, मेडिकल स्टोर में ई-क्लिनिक के माध्यम से वीडियोकालिंग से विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधा संपर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के हर्षित ने आरंभ किया स्टार्टअप, मेडिकल स्टोर में ई-क्लिनिक के माध्यम से वीडियोकालिंग से विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधा संपर्क

By Om Prakash Verma
Published: March 4, 2023
Share
भिलाई के हर्षित ने आरंभ किया स्टार्टअप, मेडिकल स्टोर में ई-क्लिनिक के माध्यम से वीडियोकालिंग से विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधा संपर्क
भिलाई के हर्षित ने आरंभ किया स्टार्टअप, मेडिकल स्टोर में ई-क्लिनिक के माध्यम से वीडियोकालिंग से विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधा संपर्क
SHARE

अभी दुर्ग और भिलाई में किया है आरंभ, प्रदेश भर में 500 जगहों पर आरंभ करने का है विचार
दुर्ग। सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर इन दिनों स्टार्टअप से जुड़ा एक रीयलिटी शो आ रहा है शार्क टैंक। इसमें प्रतिभागी अपने स्टार्टअप से जुड़ा विचार रखते हैं। विशेषज्ञ उद्यमियों को ये विचार पसंद आते हैं तो वे इनमें निवेश करने का निर्णय लेते हैं। खुशी की बात यह है कि ट्विन सिटी के युवा भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोडक्ट लेकर ऐसे फोरम में जा रहे हैं। भिलाई के युवा उद्यमी हर्षित ताम्रकार ने मेडिशटर ई-क्लिनिक का विचार रखा और शार्क टैंक के सीजन 2 के लिए एप्लाई किया। उन्हें क्वालिफाई किया गया लेकिन फाइनल राउंड में वे अपनी जगह नहीं बना पाये क्योंकि अभी उन्होंने इसकी शुरूआत ही की थी यद्यपि यह विचार चयनकर्ताओं को बहुत अच्छा लगा और उन्होंने हर्षित से कहा कि अगले सीजन में जब वे अपने स्टार्टअप का विस्तार कर पाएं तो जरूर हिस्सा लें।

हर्षित के स्टार्टअप का बुनियादी विचार यह है कि कई बार लोग मेडिकल स्टोर में ही फार्मासिस्ट से दवा देने का आग्रह करते हैं चूंकि बिना पर्ची के ऐसी दवा देने में मनाही होती है अतएव उन्हें दवा लेने में दिक्कत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी परेशानी बहुत हैं जहां आसपास एमबीबीएस और एमडी डाक्टर कम होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हर्षित ने ई-क्लिनिक का कांसेप्ट रखा है। सेक्टर 6 में जिस पहले मेडिकल स्टोर से उन्होंने इसकी शुरूआत की, वहां पर उन्होंने स्कैनर रखा है। स्कैनर में स्कैन करते ही विशेषज्ञ डाक्टरों की कैटेगरी मरीज के सामने आ जाएगी। मान लीजिए कि ईएनटी से संबंधित कुछ समस्या है तो वे ईएनटी डाक्टर को क्लिक करेंगे और वीडियोकाल से डाक्टर सलाह और दवाएं देंगे।

हर्षित ने बताया कि डाक्टर की दवा की पर्ची मरीज के मोबाइल पर आ जाएगी। फालोअप के लिए भी डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। यह ई-क्लिनिक ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान रहेगी जहां से सीएचसी और पीएचसी की दूरी अधिक है। हर्षित की योजना प्रदेश भर में 500 ऐसे ई-क्लिनिक आरंभ करने की है। उनके इस स्टार्टअप में तकनीकी कार्य के लिए सात सहयोगी भी हैं। उनके ई-क्लिनिक से 15 विशेषज्ञ डाक्टर जुड़े हैं। कंसल्टिंग फीस 200 रुपए से 300 रुपए तक है। हर्षित ने बताया कि फीस रीजनेबल रखी गई है और फालोअप में यह कम होती जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में भी लोगों के घर तक दवा पहुंचाने के लिए हर्षित ने एक मेडिशटर एप बनाया था जिसके माध्यम से घर तक दवा मंगाई जा सकती थी, इसमें ऐसी दवाएं भी थीं जिनकी उपलब्धता दूसरे राज्यों में ही थी।

इनक्यूबेशन ट्रेनिंग भी मिली और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मदद भी
हर्षित ने बताया कि राज्य सरकार ने उनके स्टार्टअप को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाई है। इनक्यूबेशन की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें अपने विचारों को बेहतर रूप से प्रस्तुत करने और उसे अमलीजामा पहनाने में मदद मिली। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से भी उन्हें मदद मिली।

वेंचर कैपिटल जुटाने रीयलिटी शो सबसे पहले जापान में
टीवी शो के माध्यम से किसी स्टार्टअप के लिए वेंचर कैपिटल जुटाने की शुरूआत जापान में हुई। शो का नाम रखा गया द टाइगर आफ मनी। इसे ब्रिटेन में ड्रैगन्स ड्रेन के नाम से एडाप्ट करते हुए वहां भी शो आरंभ हुआ। इसके बाद अमेरिका में शार्क टैंक के नाम से यह कार्यक्रम आरंभ हुआ और फिर भारत में भी इसकी शुरूआत हुई। स्टार्टअप के लिए पूंजी जुटाने का यह बढिय़ा नवाचार है जिसके माध्यम से युवा उद्यमियों की कल्पनाशीलता को भी पंख लग रहे हैं।

कोरोना अपडेट: डॉ हर्षवर्धन बोले- दूसरी लहर में मृत्यु दर कम, अभी सवा चार करोड़ वैक्सीन का स्टॉक
नाबालिग साली से जीजा ने किया रेप, घर पर अकेली पाकर बिगड़ी नीयत… आरोपी गिरफ्तार
निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति
19 से राजधानी रायपुर में जुटेंगे देश भर के जनजातीय साहित्यकार, सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ
महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1468.77 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झंडा हटाने पर विवाद : जीजीपी के लोग हुए बेकाबू, पुलिस पर किया पथराव, एसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब तो बैन ही कर दो होली

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?