जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशेड़ी शख्स ने अपनी पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया। शराब के नशे में पहले तो उसने पत्नी से विवाद किया उसके बाद उसके सारे कपड़े जलाने लगा। पत्नी ने टोका तो उसके पहने कपड़ों में आग लगा दी। घटना में महिला झुलस गई है। उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला का बयान लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध धारा 307 के तरह अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को इस संबंध में शिकायत मिली है। संतोष विश्वकर्मा नाम के शख्स नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में घर पर अपनी पत्नी से विवाद करता रहता है। 27 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे संतोष विश्वकर्मा शराब के नशे में घर पहुंचा और और अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के सारे कपड़े बाहर निकाले औश्र आग लगाने की कोशिश करने लगा।
महिला ने इसके लिए टोका तो उसने उसी को जला दिया। वह अपनी पत्नी के पहने हुए कपड़े में आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। बीच-बचाव करने आई महिला की परिचित भी झुलस गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस ने संतोष विश्वकर्मा को तपकरा बाधरकोना से गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक केपी सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक विरेन्द्र तेंदुआ, अमित भगत व नारायण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




