ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : जंगली हाथी ने युवक को पटककर मार डाला, दोस्तों के साथ शादी समारोह से लौट रहा था युवक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Breaking : जंगली हाथी ने युवक को पटककर मार डाला, दोस्तों के साथ शादी समारोह से लौट रहा था युवक

By Mohan Rao
Published: February 28, 2023
Share
जंगली हाथी ने युवक को कुचला- सांकेतिक फोटो
SHARE

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में अंबिकापुर-कल्याणपुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात जंगली हाथी ने युवक को सूंड से पटककर मार डाला। युवक अपने चार दोस्तों के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। इन्हें पता भी नहीं था क्षेत्र मे जंगली हाथी पहुंच गया है। युवकों के रास्ते में हाथी आ गया। चार युवकों ने किसी तरह से जान बचा ली लेकिन एक युवक को हाथी ने सूंड से लपेट लिया। इसके बाद जमीन पर पटका और पैर से कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का अमला व पुलिस सक्रिय हो गई। मंगलवार तड़के युवक का शव बाहर निकाला जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केरता उरांवपारा निवासी जीतन बेक (30) गांव के ही अन्य युवक प्रकाश बेक, लच्छू एक्का,आदित्य एक्का आदि साथ खेता गांव में एक एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद इन लोगों को गांव पंपापुर में भी एक विवाह समारोह में शामिल होना था। सोमवार की रात लगभग 11 बजे पांचों युवक केरता गांव से पंपापुर जा रहे थे। इस दौरान वे सड़क से उतरकर खेतों की ओर गए थे। इन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि यहां पर कोई हाथी हो सकता है।

जैसे ही इनके सामने हाथी आया तो सभी जान बचाकर भागते दिखे। चार युवक तो बच गए लेकिन हाथी ने जीतन बेक को सूंड से पकड़ लिया। इसके बाद हाथी ने जीतन को जमीन पर पटककर उसे कुचल दिया। यहां से बचकर भागे युवकों ने इसकी जानकारी गांव में दी। गांव वाले दहशत के मारे उस ओर नहीं जा रहे थे। इसके बाद वन विभाग को भी सूचना दी गई। तड़के 3 से 4 बजे के बीच वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से शव को बाहर निकला गया। वहीं वन विभाग ने आसपास हाथी के लिए सर्चिंग शुरू कर दी है। ग्रामीणों को भी उस ओर जाने से मना किया गया है।

चीन की UN में ‘कश्मीर चर्चा’ चाल हुई फेल
बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय ने किया छत्तीसगढ़ अग्रवाल भवन में आडिटोरियम का लोकार्पण, दानदाताओं को किया सम्मानित
कोरोनावायरस के कारण 14 करोड़ लोगों की नौकरियां खतरे में
देश को मिल गया नया संसद भवन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- आज का दिन अविस्मरणीय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत रत्नावली कौशल बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं को प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के नतीजों से कराएंगी अवगत
Next Article नगपुरा में शुरू हुई पुलिस चौकी, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ, कहा- गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाना ही मेरा काम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?