ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज कल्याण विभाग की पहल: राष्ट्रीय कार्यशाला में नौ राज्यों से रायपुर पहुंचे ट्रांसजेंडर्स, समाज की मुख्यधारा से जुडऩे रखे विचार और बिखेरी सांस्कृतिक छटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

समाज कल्याण विभाग की पहल: राष्ट्रीय कार्यशाला में नौ राज्यों से रायपुर पहुंचे ट्रांसजेंडर्स, समाज की मुख्यधारा से जुडऩे रखे विचार और बिखेरी सांस्कृतिक छटा

By Om Prakash Verma
Published: February 28, 2023
Share
समाज कल्याण विभाग की पहल: राष्ट्रीय कार्यशाला में नौ राज्यों से रायपुर पहुंचे ट्रांसजेंडर्स, समाज की मुख्यधारा से जुडऩे रखे विचार और बिखेरी सांस्कृतिक छटा
समाज कल्याण विभाग की पहल: राष्ट्रीय कार्यशाला में नौ राज्यों से रायपुर पहुंचे ट्रांसजेंडर्स, समाज की मुख्यधारा से जुडऩे रखे विचार और बिखेरी सांस्कृतिक छटा
SHARE

रायपुर। समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में उभयलिंगी व्यक्तियों (ट्रांसजेंडर्स) के कल्याण के लिए केन्द्रित राष्ट्रीय कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिय़ा ने किया। कार्यशाला में ट्रांसजेंडर्स ने अपने विचार विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में शाम 7 बजे से सांस्कृतिक छटा बिखरी। 15 राज्यों से आए कलाकारों ने समां बांध दिया। ट्रांसजेंडर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मोहक प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां

कार्यशाला में 15 राज्यों से इस समुदाय के लोगों को बुलाया गया था। जिसमें 9 राज्यों क्रमस: राजस्थान, ओडिशा, केरल, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ के उभयलिंगी समुदाय के लगभग एक हजार प्रतिनिधि और प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम में उभयलिंगी व्यक्तियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास और सामाजिक स्थिति संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उभयलिंगी समुदाय के पुलिस और बस्तर फाईटर्स में नियुक्त आरक्षकों ने राज्य सरकार का उनके सहयोग के लिए आभार प्रदर्शित किया।

ओडिसी नृत्य पर फिदा हुए लोग

समुदाय के 3060 का चिन्हांकन
समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उभयलिंगी समुदाय के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब तक राज्य में 3060 उभयलिंगी चिन्हांकित किए गए हैं, जिन्हें पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में उभयलिंगी समुदाय के लिए सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अंतर्विभागीय समन्वय कर उभयलिंगी व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उददेश्य से समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। सभी जिलों में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। उभयलिंगी व्यक्तियों की गतिविधियों तथा नवाचार को बढ़ावा देने के उददेश्य से टॉस्क फोर्स का गठन भी किया गया है।

दिया गया था प्रशिक्षण
विभाग की ओर से पुलिस सेवा भर्ती परीक्षा में चयन कराने के लिए उभयलिंगी व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 13 उभयलिंगी व्यक्तियों का पुलिस आरक्षक और 9 उभयलिंगी व्यक्तियों की नियुक्ति बस्तर फाईटर्स के लिए हुई है। उभयलिंगी व्यक्तियों की सेक्स रिएसाइनमेन्ट सर्जरी (एस.आर.एस.) के सम्बन्ध में राज्य नीति का निर्माण किया गया है। जिसे जल्द ही लागू किया जायेगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में नि:शुल्क एस.आर.एस. की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह प्रत्येक गुरुवार को एक घण्टा ओ.पी.डी. की सुविधा भी प्रारंभ की गई है।

निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने पहल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर समूह के नागरिकों की भागीदारी बढ़ाए जाने के लिए आज संवाद सेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यशाला में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के कल्याण के लिए काम करने वाले एनजीओ, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा थर्ड जेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विपिन मांझी, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा और छत्तीसगढ़ में पी.डब्ल्यू.डी. स्टेट आइकॉन चित्रसेन साहू भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने की नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, बोले-  बौखलाहट में नक्सली कर रहे हैं हिंसा, विकास से करेंगे खात्मा
समाजसेवी व पूर्व कांग्रेस नेता प्रताप मध्यानी के निधन पर वोरा ने जताया शोक
बस्तर में कम हुए मलेरिया के मामले, स्वास्थ्य कर्मियों को मिली बड़ी सफलता, 72 फीसदी गिरावट
BSP के स्क्रेप कारोबारी से 1 करोड़ 74 लाख की ठगी, पटना से गिरफ्तार हुआ आरोपी, पुलिस कर रही मामले की जांच
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से दहला अमलेश्वर… सास बहु व पिता पुत्र की मिली लाश…. 11 वर्षीय बालक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार, पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार, पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई
Next Article घर पर बने कुएं में गिरने से 6 साल के मासूम की मौत, ट्यूशन गया था बच्चा… सुबह मिली लाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?