ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृतकाल में प्रधानमंत्री के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है-अनुराग सिंह ठाकुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

अमृतकाल में प्रधानमंत्री के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है-अनुराग सिंह ठाकुर

By Om Prakash Verma
Published: February 25, 2023
Share
अमृतकाल में प्रधानमंत्री के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है-अनुराग सिंह ठाकुर
अमृतकाल में प्रधानमंत्री के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है-अनुराग सिंह ठाकुर
SHARE

भारत में आज 90 हजार स्र्टाटअप और 108 यूनीकार्न
एनवाईके द्वारा युवा संवाद इंडिया@2047 का आयोजन
रायपुर (पीआईबी)। अमृतकाल में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच-प्रण के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। यह बात केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आज आयोजित युवा संवाद तथा वाय20 कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई, पद्मश्री अजय मंडवी, रायपुर के सांसद, सुनील सोनी और विधायक बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

युवा संवाद को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर दिए गए पांच-प्रण का स्मरण कराते हुए कहा कि अगले 25 साल में हमें भारत को विकसित करना है, गुलामी की हर सोच से मुक्त होना है, अपने विरासत पर गर्व करना है, देश में एकता और एकजुटता को सुदृढ करना है और हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना है ।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। दुनिया आज हमारी ओर देख रही है । उन्होंने बताया आज भारत में 90 हजार स्र्टाटअप और 108 यूनीकार्न काम कर रहे हैं। आज भारत दुनिया की तीसरी आर्टटअप इको-सिस्टम है । एक-एक यूनीकार्न कंपनी की वैल्यूशन 08 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा है। यह सब पिछले आठ सालों में हमारे युवाओं ने किया है जो दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनी नहीं कर पायी, यही हमारे युवाओं की शक्ति है ।

उन्होंने कहा कि जब दुनिया में कोविड जैसी महामारी आई तो विदेशी विद्वानों ने कहा भारत में लाखों लोग इस बीमार से ग्रसित होकर मारे जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और हमारे वैज्ञानिकों की तत्परता से दो स्वदेश वैक्सीन विकसित कर देश ने 220 करोड़ डोज़ आम जनता को लगाकर इस आपदा से मुक्ति पाई।

उन्होंने बताया कि वर्तमान बजट में युवाओं के कौशल विकास के लिए पर्याप्?त बजट का प्रावधान किया गया ताकि वे नए-नए कौशल सीखकर वर्तमान मांग के अनुरूप रोजगार पा सकें। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा युवा संवाद आए युवाओं के जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।

इस अवसर पर पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई, रायपुर के सांसद, सुनील सोनी और विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति, एस. के. सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सियादेवी जलाशय बनेगा इको-टूरिज्म केन्द्र, एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 11 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस्राइल दूतावास के बाहर धमाका, सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर अलर्ट जारी
पुलिस की हिरासत में मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी, आरोपी का विवादों से रहा है गहरा नाता
ठगड़ा बांध का आइलैंड बनेगा नए आकर्षण का केंद्र… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा- पिकनिक स्पॉट के लिए मिली राशि का हो सदुपयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल और प्रियंका पहुंचे सिरपुर, विश्वप्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का किया दर्शन, तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया
Next Article हिंडनबर्ग की लगी ऐसी नजर कि अर्स से फर्स पर गिरे अडानी, मुकेश अंबानी से आधी भी नहीं बची संपत्ति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?