ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूमेटाइड अर्थराइटिस: ये है इस रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रूमेटाइड अर्थराइटिस: ये है इस रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

By Sonu Sahu
Published: February 21, 2023
Share
SHARE

रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है और शरीर के जोड़ वाले हिस्सों में सूजन के साथ तेज दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में समय रहते इस बीमारी का उपचार जरूरी है, लेकिन इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बिना यह संभव नहीं है। आइए आज रूमेटाइड अर्थराइटिस होने के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में जानते हैं।

Contents
  • क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण?
  • क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस से जुड़े लक्षण?
  • रूमेटाइड अर्थराइटिस का पता लगाने के तरीके
  • क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज?

क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण?

रूमेटाइड अर्थराइटिस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के स्वस्थ शरीर के ऊतकों पर हमला करने का परिणाम है। इसी तरह आनुवांशिकता और धूम्रपान भी इस बीमारी का जोखिम बढ़ा सकते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं उनमें रूमेटाइड अर्थराइटिस विकसित होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसी तरह मोटापा और गलत आहार के कारण भी रूमेटाइड अर्थराइटिस की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है।

क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस से जुड़े लक्षण?

रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण आमतौर पर हाथों, कलाई और घुटनों के जोड़ों को प्रभावित करते हैं, लेकिन फेफड़े, हृदय, आंखों सहित पूरे शरीर के ऊतकों और अंगों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। जोड़ो में दर्द, अकडऩ, सूजन, थकान, भूख में कमी, कमजोरी इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। लक्षण हल्के से गंभीर तक भिन्न हो सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

रूमेटाइड अर्थराइटिस का पता लगाने के तरीके

अगर किसी व्यक्ति को रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण नजर आते हैं तो उसे तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे वह कुछ जांच कराकर बता सकते हैं कि आपको यह बीमारी है या नहीं। इसके लिए डॉक्टर उसे एक्स-रे और एमआरआई स्कैन कराने को कह सकता है। अगर डॉक्टर को व्यक्ति में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने की संभावना दिखाई देती है तो वह उसे ईएसआर टेस्ट, सीआरपी टेस्ट और एंटी- सीसीपी टेस्ट कराने की भी सलाह दे सकता है।

क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज?

रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज दो तरह (दवा और सर्जरी) से किया जा सकता है।

दवा:- दर्द और सूजन को कम करने, जोड़ों की प्रक्रिया में सुधार करने और जोड़ों के खराब होने के जोखिम को दूर करने के लिए डॉक्टर कुछ खास दवाएं दे सकते हैं।

सर्जरी:- अगर समस्या गंभीर हो जाती है तो डॉक्टर सर्जरी कराने की भी सलाह दे सकते हैं। इसमें जॉइंट रिप्लेसमेंट आदि प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है।

पति के लिए बागी हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, भाजपा की बैठक में हुई शामिल
Big news : अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान
छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू
बारात से लौटती बस व ट्रक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
गायों की मौत पर सीएम बघेल हुए सख्त: बिलासपुर कलेक्टर को दिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुलाब के डंठल से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: हद हो गई बेशर्म तमाशबीनी की

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?