ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Taj Divided By Blood: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जारी हुआ सीरीज का ट्रेलर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Taj Divided By Blood: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जारी हुआ सीरीज का ट्रेलर

By Sonu Sahu
Published: February 18, 2023
Share
SHARE

जी5 की ओरिजिनल सीरीज ‘ताज – डिवाइडेड बाय ब्लड’ का ट्रेलर मुंबई के ताज लैंड एंड होटल में लांच हुआ। सीरीज में अनारकली बनीं अदिति राव हैदरी ने इस मौके पर कहा, ‘मैंने हमेशा इतिहास का आनंद लिया है, इसमें हमेशा बेहतरीन कहानियां होती हैं जिनमें से कई हमारी पाठ्यपुस्तकों में नही होती हैं। जब मुझे अनारकली का किरदार निभाने के लिए कहा गया तो मैं जितना एक्साइटेड थी, उतनी ही डर भी लग रहा था। अनारकली एक प्रतिष्ठित किरदार है, उसकी सुंदरता और इनायत को किसी की कल्पना से परे अनोखा और करामाती माना जाता था।

‘मुगल-ए-आज़म’ में मधुबाला अनारकली का किरदार निभा चुकी हैं। जब अदिति राव हैदरी से मधुबाला से तुलना होने की बात पर सवाल किया गया तो अदिति राव हैदरी ने कहा, ‘निश्चित रूप से लोग तुलना करेंगे। इस किरदार को निभाने से पहले मेरे मन में डर था लेकिन सीरीज के निर्देशक रॉन स्कैल्पेलो और लेखक विलियम और साइमन से मुलाकात के बाद मैं थोड़ी सहज हो गई। इस सीरीज में अनारकली के किरदार को काफी अलग तरीके से लिखा गया हैं, इसलिए यह मुझे एक नई चुनौती लेने जैसा लगा। अनारकली का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी की बात रही है और मुझे उम्मीद है कि मैंने इसके साथ अपना सबसे अच्छा दिया है।’

क्या सबसे पहले पैदा होना किसी इंसान को ताज पहनने का हकदार बना देता है या फिर काबिलियत के आधार पर मुगलिया सल्तनत का सुल्तान चुना जाएगा। ‘ताज – डिवाइडेड बाय ब्लड’ बादशाह अकबर  और मुगल सिंहासन के लिए उनके बेटों के बीच होने वाली खुनी  लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज  बादशाह अकबर के शासन काल के समय की है जो अपनी भव्य विरासत के लिए एक योग्य उत्तराधिकारी की तलाश में है, जिससे सिंहासन के लिए उसके बेटों के बीच खूनी युद्ध होता है। 

‘ताज – डिवाइडेड बाय ब्लड’ में नसीरुद्दीन शाह बादशाह अकबर, धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती, अदिति राव हैदरी अनारकली, आशिम गुलाटी सलीम, ताहा शाह बादुशा मुराद, शुभम कुमार मेहरा दानियाल, संध्या मृदुल जोधा बाई, जरीना वहाब रानी सलीमा,रानी रुकैया बेगम पद्म दामोदरन और राहुल बोस मिर्जा हकीम के किरदार में नजर आएंगे। अन्य भूमिकाओं में सुबोध भावे, अयम मेहता, दीपराज राणा, शिवानी टंकसले, पंकज सारस्वत, दिगंबर प्रसाद और जाचरी कॉफिन नजर आएंगे।

पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार उछाल, लोगों का बिगड़ गया बजट: पिछले 8 दिनों में ऐसे बढ़े दाम
पोस्टमार्टम हाउस से गायब हो गई महिला की आंख, पुलिस बोली-चूहों ने कुतरा
भिलाई इस्पात विकास विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश जारी…. 27 फरवरी होगी पंजीयन की अंतिम तिथि
ममता को झटका: पेगासस मामले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, आयोग द्वारा की जा रही जांच पर लगाई रोक
Good News : अब अंतागढ़ तक चलेगी रायपुर-केंवटी पैसेंजर, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूवुला की सूजन: जानिए इसके कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे…
Next Article भारत-आस्ट्रेलिया 2nd Test : विराट कोहली के विकेट पर बवाल, थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज हुआ टीम मैनेजमेंट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?