ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क पर खड़ी पिकअप को लेकर मारपीट, गंभीर रूप से घायल नीलेश की अस्पताल में मौत
Share
Notification Show More
Latest News
नवा रायपुर में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, सीएम साय बोले- आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर
September 19, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान
सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
September 19, 2026
औसत प्रतीक्षा समय 15.33 मिनट, प्रतिदिन 64 नागरिकों को मिल रही सेवा
सेवा संकल्प अभियान : नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
September 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सड़क पर खड़ी पिकअप को लेकर मारपीट, गंभीर रूप से घायल नीलेश की अस्पताल में मौत

By Mohan Rao Published August 4, 2026
Share
SHARE

पांच दिन पहले भिलाई-3 के डबरा पारा में हुई थी वारदात, गिरफ्तार आरोपियों पर दर्ज होगा हत्या का केस

भिलाई । भिलाई-3 थाना क्षेत्र के डबरा पारा दक्षिण में बीते 29 जुलाई को हुई गंभीर मारपीट की घटना में घायल युवक नीलेश साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। श्री शंकराचार्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे नीलेश की आज मंगलवार को मौत हो गई। युवक की मौत की पुष्टि होते ही पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में तीन महिलाओं सहित 7 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

बीते 29 जुलाई की देर रात डबरा पारा दक्षिण में हुए इस हिंसक वारदात में नीलेश साहू और उसका बड़ा भाई तेज प्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में नीलेश के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को इलाज के लिए श्री शंकराचार्य अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया था, जहां कोमा में चले जाने से नीलेश की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दबिश देकर घटना में शामिल 3 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपियों में सोहन वर्मा ( 31 वर्ष ) निवासी डबरा पारा, दक्षिण भिलाई-3, मोहन वर्मा ( 43 वर्ष ) निवासी डबरा पारा, दक्षिण भिलाई-3, रामगोपाल वर्मा ( 72 वर्ष ) निवासी डबरा पारा, दक्षिण भिलाई-3, राजा राजपूत ( 22 वर्ष ) निवासी ग्राम सोडही मराठी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली, हाल निवास डबरा पारा, दक्षिण भिलाई-3, श्रीमती अनिता वर्मा ( 35 वर्ष ) निवासी बाजार चौक, डबरा पारा, दक्षिण भिलाई-3, श्रीमती सीता वर्मा ( 60 वर्ष ) निवासी बाजार चौक, डबरा पारा, दक्षिण भिलाई-3 एवं श्रीमती जलेश्वरी वर्मा ( 25 वर्ष ) निवासी बाजार चौक, डबरा पारा, दक्षिण भिलाई-3 शामिल हैं। भिलाई-3 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया था। हालांकि, अब इलाज के दौरान नीलेश साहू की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ने का निर्णय लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है और गिरफ्तार सभी 7 आरोपियों पर अब हत्या का मुकदमा चलेगा।

सड़क पर खड़ी पिक-अप हटाने के नाम पर हुआ था विवाद

यह घटना बीते 29 जुलाई की रात लगभग 10:30 से 11:00 बजे के बीच की है। वर्तमान में कोहका निवासी तेज प्रकाश साहू अपनी पत्नी शैलजा साहू के साथ कार में अपने भाई नीलेश साहू और उसकी पत्नी पूजा को छोड़ने डबरा पारा दक्षिण आया हुआ था। डबरा पारा दक्षिण में नहर पूल के नीचे वाली सड़क पर सोहन वर्मा नामक व्यक्ति की पिक-अप वाहन इस तरह खड़ी थी कि रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो रहा था। सड़क पर बारिश के चलते पानी भरा हुआ था। इसलिए कार से उतरकर नीलेश और उसकी पत्नी पूजा को घर तक जाने में दिक्कत हो रही थी। जब तेज प्रकाश और नीलेश ने पिक अप के कारण आगे जाने में हो रही परेशानी को लेकर नाराजगी जताई, तो सोहन वर्मा और उसका सगा भाई मोहन वर्मा विवाद पर उतारू हो गए। देखते ही देखते उनके परिवार के अन्य सदस्य आकर नीलेश और तेज प्रकाश पर टूट पड़े। आरोपियों ने लोहे के जैक रॉड और हॉकी स्टिक से नीलेश और तेज प्रकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

You Might Also Like

नवा रायपुर में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, सीएम साय बोले- आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र

नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

सेवा संकल्प अभियान : नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय

Mohan Rao August 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
Next Article इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?