ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक जमीन का दो बार सौदा, मास्टर प्लान में सड़क आई तो लाखों का मुआवजा भी ले लिया.. कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक जमीन का दो बार सौदा, मास्टर प्लान में सड़क आई तो लाखों का मुआवजा भी ले लिया.. कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ FIR

By Mohan Rao
Published: February 17, 2023
Share
उतई थाना
SHARE

भिलाई। उतई में जमीन सौदे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला उतई थाना क्षेत्र के गांव गोंडपेंडरी का है। यहां रहने वाले कमलेश यादव ने तोरण ठाकुर नाम के व्यक्ति से जमीन का सौदा किया। कुल 2 लाख 60 हजार रुपए लेकर इकरारनामा भी बना दिया। बाद में पता चला कि उक्त जमीन को कमलेश ने पहले ही बेच दिया था। यही नहीं मास्टर प्लान में सड़क आने पर सरकार से 14 लाख रुपए का मुआवजा भी ले लिया। इस मामले में तोरण ठाकुर ने उतई थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर उसने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर कमलेश यादव के खिलाफ उतई पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 17, भाटा पारा, गोंडपेंडरी तहसील पाटन निवासी तोरण ठाकुर के साथ इसी गांव में रहने वाले कमलेश यादव व उसके पिता प्यारेलाल यादव ने 29 सितंबर 2021 को खसरा क्रमांक 425/2, 1401, 1429/2, 1429/3, 1336/1 रकबा 0.03, 0.14, 0.05, 0.13, 0.08 का क्रय करने का सौदा किया था । भूमि का पक्का सौदा 2 लाख 60 हजार में हुआ। रक़म को कमलेश यादव और उसके पिता प्यारे लाल ने अपने रख लिया और इकरारनामा भी बनाया जिसमें कमलेश यादव और प्यारेलाल ने बतौर विक्रेता अपने हस्ताक्षर किए थे।

बाद में तोरण ठाकुर को पता चला कि कमलेश यादव व उसका पिता प्यारे लाल और जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। इसके बाद उसने जमीन की रजिस्ट्री की बात कही तो दोनों टालने लगे। इस दौरान तोरण ठाकुर को पता चला कि जिस जमीन का उसने सौदा किया उसे कमलेश व उसके पिता ने रामनाथ के साथ  23 नवंबर 2020 में सौदा किया और जिसके एवज़ में दोनो ने बतौर बयाना 50 हजार रुपए भी ले लिए।  

इसके बाद उक्त भूमि पर सड़क बनाने की योजना आई और सरकार ने अधिग्रहण शुरू किया। यहां पर कमलेश यादव ने चालाकी दिखाई और 14 लाख के करीब सरकारी मुआवजा भी ले लिया। इस बीच कमलेश यादव के पिता प्यारेलाल का निधन हो गया। इधर जमीन के सौदे में ठगी का शिकार होने के बाद तोरण ठाकुर ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच के बाद कमलेश यादव के खिलाफ अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर उतई पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

वार्डों में शुरू हुआ जनसमस्या निवारण शिविर.. पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शिविर स्थलों का लिया जायजा
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, बोले- अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार
हिंसा, CAA के खिलाफ JNU छात्रों का दिल्ली में मार्च, लेफ्ट के नेताओं का भी मिला साथ
किताब पर बवाल: नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, बजरंग दल के नेताओं पर तोडफ़ोड़ का आरोप
पुरी में रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा- इजाजत दी तो भगवान जगन्नाथ माफ नहीं करेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video : बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-9 की झुग्गियों में लगी भीषण आग, Video में देंखें कैसे जल रही है झोपड़ियां
Next Article दुर्ग में बड़ा हादसा : सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई कार, पीछे से बाइक सवार भी आए चपेट में… एक की मौत और 11 घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?