ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पतली और नुकीली नाक दिखाने के लिए इस्तेमाल करें ये मेकअप टिप्स…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

पतली और नुकीली नाक दिखाने के लिए इस्तेमाल करें ये मेकअप टिप्स…

By Sonu Sahu
Published: February 15, 2023
Share
SHARE

नुकीली और पतली दिखने वाली नाक सभी महिलाओं को पसंद होती है क्योंकि यह आपके चेहरे को अधिक आकर्षित और सुंदर बनाती है। ऐसी नाक पाने के लिए कुछ सेलिब्रिटी प्लास्टिक सर्जरी भी करवाती हैं। हालांकि, कुछ मेकअप टिप्स की मदद से महिलाएं पतली और नुकीली नाक का लुक पा सकती हैं। आइए आज हम आपको इसके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप नुकीली और पतली नाक का भ्रम उत्पन्न कर सकती हैं।

Contents
  • नाक की हड्डी को हाईलाइट करें
  • नाक के सिरे को ऐसे करें डार्क
  • ब्रो बोन पर कंटूरिंग करें
  • हैवी आई मेकअप करने से बचें

नाक की हड्डी को हाईलाइट करें

नाक को पतला और नुकीला दिखाने के लिए सबसे पहले अपनी त्वचा की टोन से एक या दो शेड हल्का चमकीला हाइलाइटर लगाएं। हाइलाइटर को धीरे से ऊपर से नीचे की ओर एक पतली लाइन में अपनी नाक के बॉल यानी नाक के आगे के हिस्से पर लगाएं। हाइलाइटर लगाते वक्त याद रखें कि ये लाइन बहुत चौड़ी न हो, इससे लुक खराब हो सकता है। आप हाइलाइटर की जगह ऑफ-व्हाइट या न्यूड आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

नाक के सिरे को ऐसे करें डार्क

यदि आप अपनी नाक की नोक को थोड़ा नुकीला और ऊपर उठाना चाहती हैं तो मैट ब्रोंजर या त्वचा के टोन वाले आईशैडो शेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नाक की वी शेप और नोक पर भूरे रंग का ब्रोंजर या आईशैडो लगाएं। इसके बाद एक सॉफ्ट स्पंज या ब्रश का इस्तेमाल करके इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करके नोक को डार्क कर लें।

ब्रो बोन पर कंटूरिंग करें

कंटूरिंग आपकी नाक को नुकीला और पतला दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एंगल्ड ब्रश का इस्तेमाल करते हुए अपनी आईब्रो की हड्डी (ब्रो बोन) से लेकर नाक की नोक तक हल्की कंटूर लाइन बनाएं। नाक की नोक तक लाइन बनाने के बाद नाक के कर्व के हिसाब से ही आगे की लाइन बनाएं और फिर अंत में लाइन को गोल ब्लेंड करें। कंटूर अच्छे से ब्लेंड हो जाए, इसके लिए एक क्रीम कंटूर चुनें।

हैवी आई मेकअप करने से बचें

नाक पर कंटूरिंग मेकअप करने के बाद ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर से मेकअप को सेट जरूर करें। इस लुक के बाद यदि आप हैवी आई मेकअप करने के बारे में सोच रहें तो ऐसा करने से बचें क्योंकि यह आपकी नाक को मोटा दिखाता है। इसकी बजाय अपने आंखों पर न्यूड और लाइट मेकअप करें। इसके लिए ऐसा आईशैडो शेड चुनें, जो आपकी त्वचा की टोन से मिलता-जुलता हो।

झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला
आदि परब’ का समापन : सीएम ने कहा- बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब
सीएम बघेल ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ, प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिले मुख्यमंत्री
हर घर हरियाली अभियान: जिले में एक ही दिन में लगभग साढ़े तीन लाख पौधे रोपे गए, भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में लगाया रुद्राक्ष का पौधा
सीएम भूपेश बघेल ने कहा…. हमारे लिए विकास का पैमाना किसान तथा आदिवासियों व महिलाओं का उत्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आलू के जूस को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ
Next Article महाशिवरात्रि: एसएनजी स्कूल शिव मंदिर में 5000 पंच सहस्त्र महारुद्राभिषेक का आयोजन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?