ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ये 5 हेयरस्प्रे हैं हर तरह के बालों के लिए बेहतरीन, आसान है घर पर बनाना…
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ये 5 हेयरस्प्रे हैं हर तरह के बालों के लिए बेहतरीन, आसान है घर पर बनाना…

By Sonu Sahu Published February 14, 2023
Share
SHARE

बाजार में मौजूद अधिकतर हेयरस्प्रे पैराबेंस, यूजेनोली, लिलियल और बेंजिल सैलिसिलेट जैसे विषाक्त रसायनों के साथ-साथ आर्टिफिशियल सुगंध से युक्त होते हैं और ऐसे हेयरस्प्रे का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी कारण बाजार से खरीदने की बजाय खुद ही ऐसे हेयरस्प्रे बनाएं, जो आपके बालों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आइए आज हम आपको हर तरह के बालों पर इस्तेमाल किए जाने वाले पांच हेयरस्प्रे बनाने के तरीके बताते हैं।

Contents
चीनी का हेयरस्प्रेनींबू का हेयरस्प्रेकैस्टर ऑयल हेयरस्प्रेएलोवेरा का हेयरस्प्रेगुलाब जल हेयरस्प्रे

चीनी का हेयरस्प्रे

चीनी का हेयरस्प्रे बालों को मॉइस्चराइज करने और उन्हें टूटने से बचाने में मदद कर सकता है, वहीं इसकी शेल्फ लाइफ एक से दो महीने की होती है। हेयरस्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप फिल्टर किए हुए पानी को उबालें, फिर इसमें दो बड़ी चम्मच चीनी मिलाएं और इसे पूरी तरह से घुलने दें। अब गैस बंद कर दें और जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे एक स्प्रे बोतल में डालकर इसका इस्तेमाल करें।

नींबू का हेयरस्प्रे

नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को पोषित करने के साथ-साथ उन्हें मजबूती देने में मदद कर सकते हैं। हेयरस्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले दो कप पानी गर्म करें, फिर इसमें नींबू का रस और इसके छिलके डालकर उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद मिश्रण को एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ स्प्रे बोतल में डालें और फिर फ्रीज में स्टोर करें।

कैस्टर ऑयल हेयरस्प्रे

कैस्टर ऑयल विटामिन- ई, ओमेगा-6 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड और केराटिन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो बालों को गहराई से पोषण देने और बालों के विकास के साथ-साथ उनके रूखेपन को दूर करने में मदद करते हैं। हेयरस्प्रे बनाने के लिए एक कप पानी गर्म करके इसमें दो बड़ी चम्मच चीनी डालें और जब चीनी अच्छे से घुल जाए तो मिश्रण में एक चम्मच कैस्टर ऑयल डालें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा करके स्प्रे बोतल में डालें।

एलोवेरा का हेयरस्प्रे

फैटी एसिड, विटामिन्स, एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुणों से भरपूर एलोवेरा हेयरस्प्रे स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने, डेड स्किन सेल्स को हटाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है। यह हेयरस्प्रे रूखे और बेजान बालों को ठीक करने में भी मददगार है। हेयरस्प्रे बनाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल को पानी के साथ मिलाएं, फिर इसमें नारियल का तेल मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें और जब चाहें तब इसका इस्तेमाल करें।

गुलाब जल हेयरस्प्रे

गुलाब जल एक हल्का एस्ट्रिंजेंट है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसलिए अगर आप ऑयली स्कैल्प, डैंड्रफ और खुजली से परेशान हैं तो इस हेयरस्प्रे का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। हेयरस्प्रे बनाने के लिए थोड़ा ताजा गुलाब जल गर्म करें, फिर इसमें चीनी डालें और जब तक यह पूरी तरह से घुल न जाए, गैस बंद न करें। अब इस मिश्रण को ठंडा करने के बाद एक स्प्रे बोतल में डालें और जरूरत अनुसार इस्तेमाल करें।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Sonu Sahu February 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देखते ही देखते जल गई 15 एकड़ से अधिक में लगी गन्ने की फसल, किसान को हुआ लाखों का नुकसान
Next Article Bhilai Breaking : अण्डरब्रिज निर्माण से टूट रहा आकाश गंगा व दक्षिण गंगोत्री का संपर्क, रेलवे के अफसरों ने निकाला यह उपाय

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?