ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : अण्डरब्रिज निर्माण से टूट रहा आकाश गंगा व दक्षिण गंगोत्री का संपर्क, रेलवे के अफसरों ने निकाला यह उपाय
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : अण्डरब्रिज निर्माण से टूट रहा आकाश गंगा व दक्षिण गंगोत्री का संपर्क, रेलवे के अफसरों ने निकाला यह उपाय

By Mohan Rao Published February 14, 2023
Share
अंडरब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण करते रेलवे व निगम के अफसर
SHARE

भिलाई। सुपेला रेलवे क्रासिंग पर बन रहे अंडरब्रिज निर्माण से दक्षिण गंगोत्री व आकाशगंगा का संपर्क टूट रहा है। इसके लिए यहां के व्यापारी लंबे समय से आंदोलनरत है। हाल ही में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने निर्माणी एजेंसी को इसका उपाय निकालने का निर्देश दिया था। मंगलवार को रेलवे के अफसरों व निगम के अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दक्षिण गंगोत्री को आकाश गंगा से जोड़ने के लिए अंडरब्रिज के ऊपर से सड़क बनाने का संकेत दिया गया है।

मंगलवार को रायपुर रेल मंडल के डिप्टी सीईई गति शक्ति यूनिट आमोद मंत्री ने सुपेला रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे अण्डरब्रिज स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम भिलाई के ईई अरविंद मिश्रा भी महकमे के अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। रेलवे और निगम अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों को भी बुलाया और उनकी बातें सुनी। इस दौरान व्यापारियों ने अण्डरब्रिज निर्माण के चलते आकाशगंगा और दक्षिण गंगोत्री मार्केट को आपस में जोड़ने वाली सड़क के बंद हो जाने से व्यवसायिक नुकसान की बात बताई।

इस दौरान व्यापारियों ने इसका रास्ता निकालने की बात कही। व्यापारियों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले सांसद विजय बघेल ने यहां पर दोनों छोर को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की बात कही थी। व्यापारियों ने बताया कि अंडरब्रिज बनने के बाद आकाश गंगा से दक्षिण गंगोत्री को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इस वजह से कारोबार को नुकसान होने की आशंका व्यापारियों को सता रही है।

3.5 मीटर की बनेगी सड़क
व्यापारियों से चर्चा के बाद डिप्टी सीईई गति शक्ति यूनिट आमोद मंत्री ने रेलवे पटरी के ठीक किनारे के आकाशगंगा से दक्षिण गंगोत्री की ओर एसबीआई एटीएम बूथ के बीच अण्डरब्रिज के ऊपर साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अण्डरब्रिज के मौजूदा नक्शे में आंशिक फेरबदल भी किया जाएगा जिससे कि सड़क बनाया जा सके। इस सड़क के बनने से आकाश गंगा व दक्षिण गंगोत्री का बाजार जुड़े रहेंगे और व्यापार भी प्रभावित नहीं होगा।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Mohan Rao February 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ये 5 हेयरस्प्रे हैं हर तरह के बालों के लिए बेहतरीन, आसान है घर पर बनाना…
Next Article ऐसा क्या हुआ कि 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने अब मांगी माफी…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?