ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…

By Sonu Sahu
Published: February 12, 2023
Share
SHARE

हमारे शरीर का हर अंग अच्छे से काम कर सके, इसके लिए शरीर में उचित ब्लड सर्कुलेशन होना जरूरी है। यह न केवल दिल को स्वस्थ और दिमाग को तेज रखता है, बल्कि त्वचा को निखारने में भी मदद करता है। इसके विपरीत शरीर में ब्लड फ्लो कम होने से पाचन संबंधी समस्याएं, मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए आज ऐसे पांच खाद्य पदार्थ जानते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Contents
  • लाल मिर्च
  • लहसुन
  • अनार
  • चुकंदर
  • हल्दी

लाल मिर्च

लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन नामक फाइटोकेमिकल इसे स्वाद में तीखा बनाता है। कैप्साइसिन आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और नाइट्रिक ऑक्साइड और अन्य वेसोडिलेटर्स की मात्रा को बढ़ाता है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करते हैं। इससे टिश्यूज में खून का प्रवाह बढ़ता है। एक शोध के अनुसार, आहार में लाल मिर्च को शामिल करने से रक्त वाहिकाओं की ताकत में सुधार होता है और धमनियों में प्लाक कम होता है।

लहसुन

लहसुन का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए बढिय़ा होता है। यह आपकी रक्त वाहिकाओं को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद कर सकता है। अध्ययनों के अनुसार, लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक सल्फर यौगिक ब्लड प्रेशर को कम करके और ब्लड फ्लो को बढ़ाकर आपकी रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाने में मदद करता है। इस वजह से अपने रोज के खाने में लहसुन को जरूर शामिल करें।

अनार

अनार नाइट्रेट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे शक्तिशाली वेसोडिलेटर्स से भरपूर एक रसीला और मीठा फल है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन और मांसपेशियों के टिश्यूज के ऑक्सीकरण में सुधार करने में मदद मिलती है। अनार आपकी रक्त वाहिकाओं को फैलाकर आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार, 19 सक्रिय लोग जिन्होंने एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले 1,000 मिलीग्राम अनार का सेवन किया है, उन्होंने ब्लड फ्लो में वृद्धि होने का अनुभव किया।

चुकंदर

चुकंदर नाइट्रेट से भरपूर होता है, जिसे शरीर अपने आप नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करता है और आपके टिश्यूज और अंगों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। एक अध्ययन के अनुसार, हर दिन चुकंदर का जूस पीने से आपका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर, रक्त वाहिकाओं की सूजन और थक्के बनना कम हो जाता है। चुकंदर का जूस एथलीट के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

हल्दी

हल्दी को करक्यूमिन नामक यौगिक से जीवाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को फैलने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार, करक्यूमिन नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है और सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी का सेवन आपको स्वस्थ और चमकदार त्वचा दिलाने में मदद करता है और खून की गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

यूएस रिटर्न समीर रंजन भिलाई में शुरू करेंगे छत्तीसगढ़ का पहला एआई लैब, एक साल में 25 सेंटर खोलने का है लक्ष्य
बम्पर भर्ती: हेल्थ सेक्टर में खुले करियर के द्वार, स्वास्थ्य विभाग में 910 पदों पर होगी भर्ती
एमपी-सीजी बॉर्डर पर पधारे गजराज, जंगल में मौजूद है चार हाथी, वन विभाग हाई अलर्ट पर
हिन्द सेना मे रवि सरकार को युवा ब्रिगेड बस्तर संयोजक की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
देर रात तक प्रदेशभर में कोरोना के 105 नए मामले: रायपुर, दुर्ग सहित इन जिलों से मिले नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुझे प्यार के ख्याल से भी प्यार है: तारा सुतारिया
Next Article Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का रैकेट, कुरियर से मंगाकर शहर में खपा रहे थे नशे का सामान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?