कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से खुदकुशी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक छात्रा ने अपने पालतू डॉगी की मौत से दु:खी होकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने डॉगी के पट्टे का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गई। घटना रविवाद दोपहर बाद की है। पुलिस सोमवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया।

कोरबा रामपुर के सिंचाई कॉलोनी निवासी दुर्गा राजस्व विभाग में चपरासी की नौकरी करती है। उसकी बेटी ऋचा सोंधिया (20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार ऋचा व उसके दोस्त अनिकेत मिश्रा ने मिलकर 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था। ऋचा को अपने डॉगी से काफी लगाव हो गया था। वह रायपुर में भी उसे अपने साथ ही रखती थी। इस बीच छुट्टियां लगी तो वह कुत्ते को साथ लेकर कोरबा आ गई।
कोरबा में उसका डॉगी बीमार हुआ और उसकी मौत हो गई। डॉगी की मौत से ऋचा काफी दुखी रहने लगी थी। इस बीच उसका दोस्ता अनिकेत मिश्रा डॉगी की मौत के लिए ऋचा को कुसूरवार ठहराते हुए बुरा भला कहता था। इससे वह और दुखी रहने लगी। ऋचा की मां ने पुलिस को बताया कि वह इतनी परेशान थी कि डॉगी का पट्टा भी साथ लेकर ही सोती थी। मां ने बताया कि उसने काफी समझाने का प्रयास किया।
इधर रविवार को ऋचा की मां नहाने चली गई और पीछे से ऋचा ने अपने डॉगी के पट्टे का फंदा बनाया और फांसी लगा लिया। मांग जब नहाकर वापस लौटी तो अपनी बेटी को फांसी पर लटकते देख बेकाबू हो गई। मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके दोस्त अनिकेत मिश्रा को ही दोषी बता रही है। मां कहना है वह रोज फोन कर उसकी बेटी को ताने देता था जिसके कारण व परेशान थी। इधर इस मामले में सिविला लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




