ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Exclusive : शास्त्री हॉस्पिटल में खिड़की से देखकर डॉक्टर ने कराया पोस्टमार्टम, परिचितों का हंगामा… देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Exclusive : शास्त्री हॉस्पिटल में खिड़की से देखकर डॉक्टर ने कराया पोस्टमार्टम, परिचितों का हंगामा… देखें Video

By Mohan Rao
Published: February 6, 2023
Share
शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला में पोस्टमार्टम में भारी लापरवाही
SHARE

भिलाई। सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में ट्रेन हादसे में मृत युवक के पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मृतक के परिचित मरच्यूरी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते रहे और इधर पोस्टमार्टम भी हो गया। शव ले जाने से पहले परिचितों ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप है कि डॉक्टर पहुंची नहीं तो पोस्टमार्टम कैसे हो गया। वहीं मरच्यूरी के कर्मचारी का कहना था कि डॉक्टर ने खिड़की से इंट्रक्शन दिया और उसने शव का पोस्टमार्टम कर दिया। इस पूरे मामले में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 4 फरवरी का है। कैंप-1 राम मंदिर के रहने वाले युवक मनोज राय उर्फ चंदन की ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। भट्ठी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचानामा के बाद सुपेला शास्त्री हॉस्पिटल में शव को पीएम के लिए भेजा गया। उसी दिन दोपहर 2 से 2:30 के बीच शव का पीएम किया गया। इसके बाद जब परिजनों को शव सौंपने के लिए मरच्यूरी में बुलाया गया तो भारी हंगामा हुआ। शव लेने पहुंचे लोगों ने सवाल उठाया कि बिना डॉक्टर की मौजूदगी के कैसे पोस्टमार्टम कर दिया। यह देख मरच्यूरी का कर्मचारी काशी प्रसाद भी हड़बड़ा गया। परिचितों ने इस पूरे हंगामे का वीडियो बना लिया है। जिसमें मरच्यूरी का कर्मचारी काशी प्रसाद कह रहा है कि डॉक्टर खिड़की देखकर गई हैं।

सिजेरियन केस की बात कह रहा था कर्मचारी
मरच्यूरी के कर्मचारी काशी प्रसाद का कहना है कि 4 फरवरी को डॉ मंजू राठौर को पोस्टमार्टम करना था। उस दिन सिजेरियन ऑपरेशन होने के कारण मैड़म व्यस्त थी और उन्होंने खिड़की से देख कर पोस्टमार्टम कराया। काशी प्रसाद का कहना है कि डॉक्टर मंजू राठौर पोस्टमार्टम रूम नहीं आई लेकिन उन्होंने खिड़की से देखकर पोस्टमार्टम कराया। इधर काशी प्रसाद की बात सुनकर शव लेने पहुंचे लोग काफी आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया। इस मामले की शिकायत ऊपर तक करने की बात कही।

बिना डॉक्टर के पोस्टमार्टम हो ही नहीं सकता
इस संबंध में दुर्ग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेपी मेश्राम का कहना है कि बिना डॉक्टर की मौजूदगी के पोस्टमार्टम होना संभव ही नहीं है। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर की मौजूदगी अनिवार्य होती है। खिड़की से देखकर कोई कैसे इंस्ट्रक्शन दे सकता है। यह बड़ी लापरवाही है। यदि शास्त्री हॉस्पिटल में ऐसा हुआ है तो इसकी जांच होगी और कार्रवाई भी होगी।

डॉक्टर ने भी माना खिड़की से दिया दिशानिर्देश
शास्त्री हॉस्पिटल की डॉ मंजू राठौर ने भी माना कि उसने खिड़की से देखकर इंस्ट्रक्शन दिए। इस पूरे मामले में डॉ मंजू राठौर ने Shreekanchanpath.com को बताया कि 4 फरवरी को विश्व केंसर डे था और उस दिन कुछ सिजेरियन ऑपरेशन भी करने थे। डॉ मंजू कहना है उनकी मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम हुआ है। डॉक्टर ने कहा कि वह पोस्टमार्टम रूम में नहीं गई थी लेकिन खिड़की से देखकर पोस्टमार्टम कराया।

गुस्ताखी माफ: नवा रायपुर के विस्थापितों को लालटेन
दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
Election Breaking : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी : रुझानों में BJP 8 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे
Durg Crime Breaking : 6 साल बाद पकड़ाया हत्यारा, पुरानी रंजिश में युवक का सिर पत्थर से कुचलकर भागा था बदमाश
छत्तीसगढ़ में कोरोना: रायपुर व दुर्ग में घट रहे नए केस…. जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर में बढ़ा मरीजों का आंकड़ा… पिछले 24 घंटों में सामने आए 15 हजार से ज्यादा नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तुर्की-सीरिया में भूकंप : दोनों देशों में भारी तबाही, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत
Next Article सिरपुर महोत्सव में दिखती है कला व संस्कृति की अनोखी झलक सिरपुर महोत्सव में दिखती है कला व संस्कृति की अनोखी झलक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?