ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न

By @dmin
Published: May 31, 2022
Share
लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न
लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न
SHARE

व्यावसायिक और आवासीय विकल्प के रूप में परियोजना तैयार करने के दिए निर्देश
एनआरडीए के गाइडलाईन के अनुरूप शासकीय विभागों के जर्जर भवनों और खाली जमीनों का किया जाएगा व्यवस्थित विकास
पुराने पेड़ों और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए किया जाएगा विकास
रायपुर। लोक निर्माण मंत्री तामृध्वज साहू की अध्यक्षता में आज यहां उनके सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक हुई। बैठक में परियोजना समिति के सदस्य वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया शामिल हुए। बैठक में राज्य शासन द्वारा जारी रिडेव्हलपमेंट पॉलिसी के तहत प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगम-मंडलों, कंपनी और बोर्ड के अधीन जर्जर शासकीय भवनों तथा खाली पड़े जमीनों के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के संबंध में विस्तारपुर्वक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के चिन्हांकित जमीनों तथा जर्जर भवनों का रिडेव्हलपमेंट एवं सुव्यवस्थित विकास के दौरान पुराने पेड़ों और ऐतिहासिक धरोहरों, भवनों को संरक्षित कर विकास किया जाए।

बैठक में शांति नगर रायपुर, पुराना शासकीय आवासीय कॉलोनी, क्लब पारा एवं गुड्रू पारा महासमुंद, 36 क्वाटर्स जगदलपुर और कंगोली जगदलपुर और समता कॉलोनी स्थित नूतन राईस मिल रायपुर के सुव्यवस्थित विकास और उपयोग के संबंध में भी चर्चा की गई।

मंत्रियों ने कहा कि प्रारंभिक चरण में प्रदेश के इन चिन्हांकित जमीनों का व्यवस्थित विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि नया रायपुर विकास प्राधिकरण के गाइडलाईन के अनुरूप इन भूमियों को विकासित किया जाए। अलग-अलग विकल्पों के रूप में व्यावसायिक, आवासीय अथवा केवल व्यावसायिक या केवल आवासीय परियोजना तैयार किया जाए। मंत्रियों ने कहा कि विकसित भू-खंडों में आगामी बिजली, पानी, सड़क, सिवरेज और ट्रैफिक समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक अध्ययन कर लिया जाए ताकि व्यावसायिक अथवा आवासीय रूप में विकसित होने के बाद इन समस्याओं से जुझना न पड़े।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, राज्य सड़क विकास प्राधिकरण के संचालक हिम शिखर गुप्ता, आयुक्त छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड धर्मेश साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा, ईएनसी लोक निर्माण विभाग भतपहरी सहित संबंधित विभागों के इंजीनियर्स उपस्थित थे।

प्रतिमाओं के विसर्जन होते ही तालाबों की सफाई में जुटा निगम का अमला
Big Accident : डिवाइडर से टकराई पार्षद की कार, शराब के नशे में कर रहा था रफ ड्राइविंग… बाइक सवार भी आया चपेट में
एमपी के बाद अब महाराष्ट्र की शराब पकड़ाई, दुर्ग पुलिस ने जब्त की 361 पेटी शराब
राज्योत्सव :  पूनम विराट तिवारी के लोकमंच व कैलाश खेर के सुरों से झूम उठा पंडाल
रोहित-बोल्ट का तूफान: मुंबई ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब…. दिल्ली की हार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं को दी बधाई
Next Article छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?