ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़ के इस जिले में पिता-पुत्र ने लगाई फांसी, बेटी ने भी की आत्महत्या की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big news : छत्तीसगढ़ के इस जिले में पिता-पुत्र ने लगाई फांसी, बेटी ने भी की आत्महत्या की कोशिश

By Mohan Rao
Published: February 4, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सनसनी खेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता को फंदे में लटका देख बेटे ने भी फांसी लगा ली। पिता-पुत्र की आत्महत्या के बाद बेटी ने भी आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि तब तक आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लग गई और लोगों ने बेटी को बचा लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र स्थित बिरनपुर निवासी पंचराम निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है। गुरुवार रात को घर पर पंचराम अकेला था और घर के सभी लोग कहीं बाहर गए हुए थे। आधीरात के करीब घर के लोग पहुंचे और पंचराम को फंदे से लटका देखा। पंचराम का बेटा दयालू और उसकी दो बेटियां यह देख बदहवास हो गई और आसपास लोगों के बुलाने चली गई।

पंचराम की दोनों बेटियां जब लौटी तो उसके 17 साल के भाई दयालू ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद तो दोनों बहने फूट-फूट कर रोने लगी। इतने में एक बहन ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। गांव वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को बचाया वह भी आत्महत्या की कोशिश करने लगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को घरवालों के सुपूर्द कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक पंचराम अक्सर बीमार रहता था और इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अलीगढ़ शराब कांड: अब जवां में फूटा जहरीला बम, नौ भट्ठा श्रमिकों की मौत, अब तक 99 की गई जान
एनआईए ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से दो आतंकियों को किया गिरफ्तार
पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार एथलीट नीरज ने जीता रजत… सीएम साय ने खास अंदाज में दी बधाई
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान ऐसा रहेगा रूट मैप… ट्रैफिक विभाग ने जारी की एडवाइजरी
रूस की गलती, सजा भुगतेगी दुनिया, यूक्रेन पर मिसाइल हमले से अनाज की कीमतों पर असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश का यह मेडिकल कॉलेज अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाएगा प्रदेश का यह मेडिकल कॉलेज अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाएगा
Next Article छत्तीसगढ़ के 16 बाल वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में एवं 2 बाल वैज्ञानिकों ने इंडियन साईंस कांग्रेस में प्रस्तुत किया अपना शोध परियोजना छत्तीसगढ़ के 16 बाल वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में एवं 2 बाल वैज्ञानिकों ने इंडियन साईंस कांग्रेस में प्रस्तुत किया अपना शोध परियोजना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?