ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्रा से अश्लील बातें व छेड़छाड़ करता था शिक्षक, FIR हुई तो खुद को पागल बता मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हुआ शातिर
Share
Notification Show More
Latest News
योग एवं आयुष सेवाओं के विस्तार के लिए कार्यशैली में सुधार जरूरी : संजय अग्रवाल
October 29, 2026
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद
October 29, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छात्रा से अश्लील बातें व छेड़छाड़ करता था शिक्षक, FIR हुई तो खुद को पागल बता मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हुआ शातिर

By Mohan Rao Published January 29, 2023
Share
चौकी बिरेझर
SHARE

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में शिक्षक द्वारा छात्रा से छे़ड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शातिर शिक्षक स्कूल में छात्रा से अश्लील बातें करता और उसके फोन पर गंदे मैसेज भी भेजता था। मौका मिलने में छात्रा से छेड़छाड़ भी करता। इस मामले में परिजनों ने जब थाने में एफआईआर कराई तो शातिर शिक्षक खुद को पागल साबित करने मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। हालांकि पुलिस ने उसकी चालाकी भांप ली और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कुरूद थाना अंतर्गत बिरेझर चौकी क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से उसी स्कूल का 43 वर्षीय शिक्षक मोहन लाल साहू छेड़छाड़ करता था। मोहन लाल छात्रा को गंदे मैसेज भेजता और उससे अश्लील बातें भी करता था। शिक्षक की हरकतों से छात्रा सहम गई थी और स्कूल जाने से भी डरने लगी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई वे तत्काल बिरेझर चौकी पहुंचे और मोहन लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ धारा 354 (क), 509 (ख), 67 आईटी एक्ट और 10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। इधर शिक्षक को पता चला कि उसके खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को जिले के सारखी कोलार स्थित धनवंतरी मेंटल अस्पताल में भर्ती हो गया। इधर पुलिस आरोपी की तलाश करती रही। आखिरकर पुलिस को आरोपी के मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहन लाल साहू को मेंटल हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

You Might Also Like

योग एवं आयुष सेवाओं के विस्तार के लिए कार्यशैली में सुधार जरूरी : संजय अग्रवाल

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

Mohan Rao January 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान, 2025 में महायुद्ध की संभावना! अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान, 2025 में महायुद्ध की संभावना!
Next Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्रीनगर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली में होंगे शामिल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?