इंदौर। भारज न्यूजीलैंड के बीच यहां खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा व शुभमन गिल के शतकों की मदद से 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। ओपनर रोहित-गिल की तूफानी शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में पारी लड़खड़ाई। इसके बाद उप कप्तान हार्दिक पंडाया बड़े शॉट खेले और अर्धशतक बनाया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 386 का लक्ष्य दिया है।
इससे पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने फिल्डिंग चुनी। न्यूजीलैंड का फैसला यहां गलत साबित हो गया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक बनाया। तो गिल ने भी सेंचुरी सेंचुरी बनाई। रोहित ने जहां 101 रन बनाए वहीं गिल ने 112 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित के बल्ले से तीन साल बाद वनडे शतक आया है।
मिडिल ओवर में लड़खड़ाई टीम
26 ओवर में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 212 रन था। तभी रोहित 85 गेंद पर 101 रन बनाने के बाद आउट हुए। इसके कुछ देर बाद शुभमन गिल 78 गेंद पर 112 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली (36), ईशान किशन (17), सूर्यकुमार यादव (14) और वॉशिंगटन सुंदर (9 रन) ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। जैकब डफी और ब्लेयर टेकनर को 2-2 विकेट मिले। माइकल ब्रेसवेल को एक विकेट मिला। इसके बाद हार्दिक पंडया ने जमकर बल्लेबाजी की।





