ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय जीवन बीमा निगम में अफसर बनने का मौका, 9000 पदों पर निकली वेकेन्सी… ऐसे करें आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय जीवन बीमा निगम में अफसर बनने का मौका, 9000 पदों पर निकली वेकेन्सी… ऐसे करें आवेदन

By Mohan Rao
Published: January 22, 2023
Share
एलआईसी में निकली बंपर नौकरियां
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क।  भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए LIC ने 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। एलआईसी एडीओ (Apprentice Development Officers) पद पर 9000 से ज्यादा रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

LIC ADO भर्ती 2023 के ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। कॉल लेटर 4 मार्च, 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 12 मार्च व मुख्य परीक्षा तिथि 8 अप्रैल 2023 रखी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9000 पद भरे जाएंगे। साउथर्न जोनल ऑफिस के 1516 पद, साउथ सेंट्रल जोनल ऑफिस में 1408 पद, नॉर्थ जोनल ऑफिस में 1216 पद, नॉर्थ सेंट्रल जोनल ऑफिस में 1033 पद, ईस्टर्न जोनल ऑफिस में 1049 पद, ईस्ट सेंट्रल जोनल ऑफिस में 669 पद, सेंट्रल जोनल ऑफिस में 561 पद, वेस्टर्न जोनल ऑफिस में 1942 पद हैं। इस प्रकार कुल खाली पदों की संख्या 9394 पद हैं।

इन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा तीन साल से पांच साल तक का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, इसके बाद उन उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के अलावा अन्य के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए है। भुगतान डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), क्रेडिट कार्ड, UPI, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव-2024 : दिव्यांग व सीनियर सिटीजन को मिलेगी निःशुल्क वाहन सुविधा, हेल्पलाइन नंबर जारी
सिक्किम के नाकूला में भारतीय जवानों ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम, 20 चीनी सैनिक घायल
कोरोना वैक्सीनेश काउंटडाउन शुरू: ‘ कोविशील्ड ‘ की पहली खेप पहुंची दिल्ली, देश के अन्य हिस्सों में हो रही सप्लाई
हाट-बाजार क्लिनिक योजना के लिए कांकेर को मिले 8 नए एम्बुलेंस से एक सप्ताह में ही करीब 400 लोगों का इलाज
प्रदेश एक दिन में डिस्चार्ज हुए 156 मरीज, सामने आए 89 नए मामले : 647 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रील बनाने कड़कड़ाती ठंड में बाइक पर सिगड़ी जलाकर आग तापते वीडियो वायरल, पुलिस आई हरकत में रील बनाने कड़कड़ाती ठंड में बाइक पर सिगड़ी जलाकर आग तापते वीडियो वायरल, पुलिस आई हरकत में
Next Article मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा-यहां भाई-बहन की शादी नहीं होती, बागेश्वर धाम के दरबार में बोली युवती मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा-यहां भाई-बहन की शादी नहीं होती, बागेश्वर धाम के दरबार में बोली युवती
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?