ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य सचिव ने दिए सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई लिखने के निर्देश, अस्पतालों में बढ़ाई जाए ओपीडी व आईपीडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य सचिव ने दिए सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई लिखने के निर्देश, अस्पतालों में बढ़ाई जाए ओपीडी व आईपीडी

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2023
Share
स्वास्थ्य सचिव ने दिए सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई लिखने के निर्देश, अस्पतालों में बढ़ाई जाए ओपीडी व आईपीडी
स्वास्थ्य सचिव ने दिए सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई लिखने के निर्देश, अस्पतालों में बढ़ाई जाए ओपीडी व आईपीडी
SHARE

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सिविल सर्जन्स और हॉस्पिटल कंसल्टेंट्स की ली बैठक
मरीजों की सुविधा बढ़ाने समय-सीमा में काम पूर्ण करने कहा
रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित कराने स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने इंद्रावती भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, सभी जिलों के सिविल सर्जन और हॉस्पिटल कंसल्टेंट की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रसूति सेवाओं, दंत चिकित्सा, लैब सुविधाओं, एक्स-रे, सीटी स्कैन और आईसीयू सुविधा सहित फायर सेफ्टी, पॉवर ऑडिट, पोस्टमार्टम एवं इन्फेक्शन कंट्रोल की समीक्षा की। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने बैठक में सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई ही लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन्स को अस्पताल परिसर में ब्रांडेड दवाईयों के पोस्टर लगे होने और डॉक्टरो द्वारा ब्रांडेड दवाई लिखे जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव्स के विजिट पर पूर्ण पाबंदी लगाने को कहा। उन्होंने जिला अस्पतालों में जनरल बॉडी मीटिंग, एग्जीक्यूटिव मीटिंग, क्वालिटी व इंफेक्शन कंट्रोल तथा अन्य महत्वपूर्ण बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

प्रसन्ना आर. ने जिला अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवा बढ़ाने को कहा। उन्होंने सभी जिलों से एएनसी (्रहृष्ट) जांच को बढ़ाने तथा अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को जल्द पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का इलाज सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए प्रत्येक कार्य की समय-सीमा तय होनी चाहिए ताकि मरीजों को नई सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह ने बैठक में अस्पतालों में उपलब्ध नि:शुल्क डायलिसिस सेवा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने को कहा जिससे कि किडनी रोगों से पीडि़त मरीजों को इसका लाभ अपने निकटतम जिला अस्पताल में मिल सके। उन्होंने सिकलसेल जाँच व पॉजिटिव पाए गए इसके मरीजों की मॉनिटरिंग तथा जिला अस्पताल में आए सभी मरीजों की डायबिटीज व ब्लड-प्रेशर की जांच करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल परिसर में ही मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा आयुष्मान कार्डधारी सभी मरीजों के इलाज करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने आयुष्मान भारत डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत कम हितग्राहियों वाले जिलों को इसकी संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने जिला अस्पतालों में अप्रारंभ निर्माण कार्यों को जल्दी से प्रारंभ कर उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधायें
मार्च में आएगा छत्तीसगढ़ का बजट, बजट सत्र की अधिसूचना जारी, एक से 24 मार्च तक होंगी 14 बैठकें
सरकार का बड़ा फैसला: प्याज के बाद अब प्याज के बीज की निर्यात पर तत्काल भी लगी रोक
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
राजधानी में देर रात बड़ा हादसा : बाइक सवार युवक-युवती का एक्सीडेंट, दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने दूर की छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी, बच्चों का मनोबल बढ़ने से सुधर रहे परीक्षा परिणाम परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने दूर की छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी, बच्चों का मनोबल बढ़ने से सुधर रहे परीक्षा परिणाम
Next Article अस्थानिक गर्भावस्था (एक्टोपिक प्रेग्नेंसी) का जिला अस्पताल में सफल इलाज अस्थानिक गर्भावस्था (एक्टोपिक प्रेग्नेंसी) का जिला अस्पताल में सफल इलाज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?