स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हुए तीसरे वनडे मैच में भी शतक जड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में विराट कोहली का यह दूसरा शतक है, जबकि वनडे करियर में उनकी 46वीं सेंचुरी है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की धमाकेदार फॉर्म जारी है और रविवार को हुए श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने सेंचुरी जड़ दी है। विराट कोहली का इस सीरीज में यह दूसरा शतक है, जबकि वनडे करियर में उनका 46वां शतक है। विराट कोहली ने सिर्फ 85 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की, इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। विराट पिछली चार वनडे पारियों में वह तीन शतक जड़ चुके हैं और विराट कोहली के शतकों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। अब वे विश्व रिकार्डधारी सचिन तेंदुलकर से 3 शतक पीछे हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
- सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
- विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक
- रिकी पोंटिंग- 375 मैच, 30 शतक
- रोहित शर्मा- 238 मैच, 29 शतक
- सनथ जयसूर्या- 445 मैच, 28 शतक




