तिरुवनंतपुरम। भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवतंमपुरम में हो रहे तीसरे वनडे मैच के दौरान श्रीलंका टीम के दो खिलाड़ी आपस भिड़ गए। फील्डिंग के दौरान चौका बचाने के चक्कर में इनके बीच जोरदार टक्कर हुई और दोनों मैदान में ही पसर गए। इस टक्कर के दौरान अशेन बंडारा के घुटने में गंभीर चोट आई और उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर लादकर बाहर ले जाया गया। वहीं दूसरे खिलाड़ी की चोट गंभीर नहीं है हालांकि उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के दो खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान चौका बचाने के चक्कर में आपस में ही टकरा गए। जेफरी वेंडरसे और अशेन बंडारा चौका रोकने के चक्कर में आपस में बुरी तरह से टकरा गए। इनके बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मैदान में ही पसर गए। इस दौरान काफी देर तक गेम भी रोकना पड़ा। यह घटना पारी के 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई।
विराट कोहली ने गेंद को स्क्वॉयर लेग एरिया में पुल किया। गेंद को पकड़ने के लिए डीप स्क्वायर लेग से जेफरी वेंडरसे और डीप मिड विकेट से अशेन बंडारा ने गेंद पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। इस दौरान दोनों की फील्डर बॉल को देखते रहे और आपस में टकरा गए। बॉल तो रुकी नहीं लेकिन टक्कर लगने से दोनों को चोट आई। इसके बाद दोनों काफी देर तक मैदान में पड़े रहे इसके बाद इन्हें स्ट्रेचर पर लादकर बाहर ले जाया गया।




