ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी, गौरलाटा बनेगा पर्यटल स्थल: मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी, गौरलाटा बनेगा पर्यटल स्थल: मुख्यमंत्री बघेल

By Om Prakash Verma
Published: January 14, 2023
Share
राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी, गौरलाटा बनेगा पर्यटल स्थल: मुख्यमंत्री बघेल
राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी, गौरलाटा बनेगा पर्यटल स्थल: मुख्यमंत्री बघेल
SHARE

तातापानी महोत्सव को मिलेगा ट्रस्ट का दर्जा, मुख्यमंत्री मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तातापानी महोत्सव में शामिल हुए। यहां उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर रामानुजगंज जिले की जनता को 1003 करोड़ रूपए के 1707 विकास कार्यों की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का भी गौरव है।

तातापानी को राम वनगमन परिपथ से जोडऩे की घोषणा
मुख्यमंत्री ने तातापानी के एतिहासिक महत्व और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए तातापानी रामचौरा पहाड़ी को राम वनगमन पथ से जोडऩे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोरशोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है और इसकी एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है ताकि मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा सके।

विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजातियों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान
विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए योजनाओं का निर्माण और इसका लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए सरगुजा संभाग में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। सम्मान किए जाने पर भूपेश बघेल भाव विभोर हुए और इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य आज से उत्तरायण हो रहे हैं और मैं भगवान सूर्य से प्रार्थना करता हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि ऐसे ही दिन दुगनी, रात चौगुनी बढ़ती रहे।

तातापानी में मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर बड़ी घोषणाएं करते हुए 25 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी लावा जलाशय योजना का निर्माण,30 करोड़ की लागत से भूमका व्यपर्तन योजना के निर्माण, कुसमी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना, चांदो में सहकारी बैंक की शाखा खोलने, गौरलाटा को पर्यटन केंद्र के रूप विकसित करने, नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ के निर्माण, तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने, बलरामपुर में गौरव पथ के निर्माण, परसपाल से चलगली, चलगली से भगवानपुर होते हुए मोरन, जनक मोड़ से रामनगर तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणीयि महाराज, सरगुज़ा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह,अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल, कलेक्टर विजय दयाराम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: सर्व आदिवासी समाज के शपथ से उड़ी कांग्रेस-भाजपा की नींद, गांव-गांव जाकर समाज के प्रतिनिधि कह रहे ये बड़ी बात
बिहार में बेखौफ अपराधी: हथियारबंद लुटेरों ने चार घरों में डाका डाला, 10 लाख कैश और गहने लूटे
नंदकुमार महाजन की आंखो से किसी और को मिलेगी नवदृष्टि
Big News : क्रिकेट के इस दिग्गज ने मनोरंजन की दुनिया में रखा कदम, शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस
यह है छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी कि सुनकर पसीने छूट जाए… जानिए क्या इस सब्जी में खास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वार्ड 55 निवासियों को मिली 48 लाख के विकास कार्यों की सौगात वार्ड 55 निवासियों को मिली 48 लाख के विकास कार्यों की सौगात
Next Article हेलमेट लगाओ या फिर हमारे साथ चलो, यमराज के भेष में सड़क पर उतरे युवक ने अनोखे तरीके से लोगों को दी सीख

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?