ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल बनेगा सिविल अस्पताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल बनेगा सिविल अस्पताल

By Om Prakash Verma
Published: January 14, 2023
Share
मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल बनेगा सिविल अस्पताल
मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल बनेगा सिविल अस्पताल
SHARE

पाली के मुख्य बाजार में होगा शेड निर्माण, चैतुरगढ़ के देवी स्थल में यात्री प्रतिक्षालय एवं सड़क चौड़ीकरण
औराभाटा नाला में पुल निर्माण, लाफा में 60 सीटर कन्या छात्रावास और 36 के.व्ही. विद्युत स्टेशन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम लाफा में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने पाली के मुख्य बाजार में शेड निर्माण, चैतुरगढ़ के देवी स्थल में यात्री प्रतिक्षालय एवं सड़क चौड़ीकरण, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाने, औराभाटा नाला में पुल निर्माण, लाफा में 60 सीटर कन्या छात्रावास, लाफा में ठाकुरदेव की स्थापना और लाफा में 36 के.व्ही. विद्युत स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चैतुरगढ़ के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों से ऋण माफी की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार घाटा उठाने के बाद भी किसानों का नुकसान नहीं होने दे रही है।

भेंट-मुलाकात में वन धन विकास केन्द्र डोंगानाला की सरोज बाई और फूलबाई नरेटी ने बताया कि उन्होंने जड़ी-बूटी से वनौषधि बनाया है। सरोज ने बताया कि वे अब तक 50 लाख रूपए की दवाईयां बेच चुकी है, जिससे उन्हें 25 लाख रूपए की आमदनी हुई है। फूलबाई नरेटी ने बताया कि वे मधुमेह, रक्तचाप, गठिया आदि की दवाई बना रही हैं। आयुष विभाग द्वारा अभी उन्हें एक करोड़ रूपए की दवाईयों का आर्डर मिला है। ग्राम पंचायत निरधी की चरवाहा देवकुमारी ने बताया कि 713 क्विंटल गोबर बेचा और एक लाख 40 हजार रूपए कमाएं है। इन पैसों से वह अपना इलाज और बच्चों को कम्प्यूटर कोर्स करा रही है।

पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत निरधी की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट बेचकर 8 लाख 25 हजार रूपए की आमदनी हुई है। समूह की महिला सावित्री ने बताया कि प्रत्येक सदस्य को 60 हजार रूपए मिला है। उन्होंने इस पैसे से कृषि उपकरण रोटोवेटर खरीदा है। समूह की अन्य सदस्य फिरत बाई ने ट्राली खरीदी है। इसी प्रकार लीला बाई यादव बकरी पालन और पूर्णिमा यादव मुर्गीपालन कर रही है।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम पाली के रवि सोनी ने मुख्यमंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में की गई इस नवाचार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह प्राईवेट स्कूल में पढ़ाई करता था, जहां 1500 रूपए की प्रतिमाह फीस देना पड़ती थी।

मोदी सरकार बढ़ा सकती है GST, चार रेट वाले सिस्टम में हो सकता है बदलाव
नारायणपुर में नक्सलियों का उत्पात : माइंस में लगे वाहन में लगाई आग…. बैनर लगाकर माइंस का विरोध
पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट में लगी भीषण आग… सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन
खटाल संचालकों को नोटिस…. गंदगी फैलाने और मवेशियों को सड़क पर छोडऩे वाले डेयरी संचालक से वसूला 6000 जुर्माना
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 132 नए मामले दर्ज, सक्रिय मामलों की संख्या 1040 पहुंची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिले सांसद बघेल, इंजीनियर के साथ चर्चा कर सुलझाई समस्या
Next Article Bhilai Crime : पड़ोसन से बात करने में व्यस्त थी महिला, बाइक सवारों ने गले से खींच लिया मंगलसूत्र

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?