ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Chhattisgarhi Olympics: लगातार 2 घंटे 20 मिनट की फुगड़ी, आठ साल की स्नेहा बनी फुगड़ी क्वीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Chhattisgarhi Olympics: लगातार 2 घंटे 20 मिनट की फुगड़ी, आठ साल की स्नेहा बनी फुगड़ी क्वीन

By Om Prakash Verma
Published: January 10, 2023
Share
Chhattisgarhi Olympics: लगातार 2 घंटे 20 मिनट की फुगड़ी, आठ साल की स्नेहा बनी फुगड़ी क्वीन
Chhattisgarhi Olympics: लगातार 2 घंटे 20 मिनट की फुगड़ी, आठ साल की स्नेहा बनी फुगड़ी क्वीन
SHARE

रायपुर। गांव-गांव में छिपी नैसर्गिक खेल प्रतिभाओं को छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक ने सामने आने का बेहतरीन अवसर दिया है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के छोटे से गांव तालपुर से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने आई आठ साल की कक्षा दूसरी की छात्रा कुमारी स्नेहा पटेल ने 02 घंटा 20 मिनट तक फुगड़ी खेलकर सबको अचंभित कर दिया। स्नेहा के नन्हें कदम फुगड़ी खेलते हुए जब 2 घंटे के बाद भी नहीं रूके और लगातार चलते रहे तो लोग अचंभित होकर उत्सुकता से उसकी खेल प्रतिभा को टकटकी लगाकर देखते रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फुगड़ी खेलकर स्नेहा सबकी फेवरेट बन गई, और उसकी जमकर सराहना हुई।

प्रतियोगिता में 18 से कम आयु की महिला वर्ग में स्नेहा ने अपने से बड़े उम्र के प्रतिभागियों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। शांत और संकोची स्नेहा के कदमों में गजब की स्फूर्ति और चपलता दिखाई दी। स्नेहा के पिता श्री भीखम पटेल ने बताया कि स्नेहा ने खुद-बखुद बच्चों के बीच फुगड़ी खेलना सीखा है। उसने जिला स्तर फिर राज्य स्तर पर जीत हासिल की है इसकी उन्हें बेहद खुशी है। उसके कारण उन्हें राजधानी तक आने का सौभाग्य मिला। पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद भी दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूआत की है। राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल परिसरों में किया जा रहा है। विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को फिर से मुख्यधारा में लाने की पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खेल प्रेमियों की मुक्तकंठ से सराहना मिल रही है।

CG Crime : तंत्र मंत्र के जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, दो साल तक करता रहा हैवानियत, आरोपी बैगा गिरफ्तार
Big news : उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, डेटानेटर से हुआ ब्लास्ट… एटीएस ने शुरू की जांच
नेशनल लोक अदालत: शासन की पहल पर कोरोनाकाल में धारा 188 के उल्लंघन से संबंधित एक हजार मामले वापस… निपटे 10 हजार से अधिक प्रकरण
निवेशकों को तगड़ा झटका, भारी गिरावट के चलते डूबे पांच लाख करोड़, जानें वजह
Big News: नेहरू नगर में उद्योगपति के घर 30 लाख के गहनें और नगदी की चोरी, आलमारी उठाकर निकाला बाहर, परिवार को भनक भी नहीं लगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्ट्रेट बिल्डिंग का जल्द होगा रिनोवेशन, हेरीटेज व्यू के साथ होंगी आधुनिक भवन की सुविधाएं… कलेक्टर ने कहा जल्द शुरू करें काम
Next Article स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?