ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 200 रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दफना दी लाश, तीन दिन बाद पकड़ाए आरोपी… ऐसे खुला मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

200 रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दफना दी लाश, तीन दिन बाद पकड़ाए आरोपी… ऐसे खुला मामला

By Mohan Rao
Published: January 10, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

गरियाबंद। जिले में महज 200 रुपए के लिए 7 युवकों ने मिलकर अपने बाइक मेकेनिक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर शव को दफना दिया। रातभर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने दूसरे दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई ओर कुछ युवको पर शक भी जताया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो तीन दिन बाद पता चला कि युवक की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना 6 जनवरी की है। यहां बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाला वाहिद अली (26) अपनी दुकान को छोड़कर लापता हो गया था। रातभर घर नहीं लौटने पर दूसरे दिन 7 जनवरी को परिजनों ने देवभोग थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। इस दौरान परिजनों ने उसके कुछ दोस्तों पर शक जताया था। पुलिस ने शक के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पहले तो वे गुमराह करते रहे लेकिन बाद में टूट गए।

इस मामले में पुलिस ने किशन हरपाल (27) निवासी सरगिगुड़ा, जय प्रकाश मरकाम (20) निवासी मूंनगापदर, कौशल पावड़े (22) निवासी उरमाल, बृजलाल मांझी (22) निवासी उरमाल, भवानी शंकर हरपाल (18) निवासी सरगिगुड़ा, उमाशंकर सोनवानी (19) निवासी मटिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

हैरान करने वाल है हत्या की वजह
पूछताछ में ओरोपियों ने हत्या की जो वजह बताई वह हैरान करने वाली है। पुलिस ने बताया कि 6 जनवरी को जयप्रकाश की बाइक खराब हो गई थी। उसके बनवाने अपने दोस्त के साथ वाहिद के पास पहुंचे। बाइक बनाने के बाद वाहिद ने जयप्रकाश से 200 रुपए मांगे। यह बाद उसे बुरी लगी उसने दोस्ती का वास्ता दिया तो वाहिद ने उसे खरीखोटी सुना दी। तब तो जयप्रकाश वहां से चला गया लेकिन रात को अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और वाहिद से मारपीट कर उसे सरगीगुडा के पास खंडहरनुमा स्कूल में ले गए। वहां उसकी चाकू से गोदकर हत्या की और शव को शमशान में ले जाकर गाड़ दिया। इसके बाद सभी अलग अलग चले गए।

इस मामले में पुलिस ने सबसे से पहले किशन हरपाल को हिरासत में लिया था। पूछताछ में वह बार बार बयान बदल रहा था जिससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर शव को कब्र से निकालकर पीएम कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 365, 364, 201, 147, 148, 149 के तहत केस दर्ज कार्रवाई की।

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ पार
फेशियल स्टीम से त्वचा को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़, बोले- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक
आसमान से आ रही आफत: 24 जुलाई को पृथ्वी से टकरा सकता है स्टेडियम जितना विशाल एस्टेरोइड…. जाने क्या हो सकता है खतरा
Transfer Breaking : कबीरधाम के एसपी राजेश अग्रवाल सहित चार अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीरो रेफरल की दिशा में बढ़ दुर्ग जिला अस्पताल, एक माह में 999 ऑपरेशन माइनर व मेजर ऑपरेशन
Next Article विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर खुर्सीपार लग रहे सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे क्षेत्र की निगरानी में रहेगी तीसरी आंख

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?