ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग निगम के पार्षद को भी मिली जान से मारने की धमकी, सामने आई चिट्ठी… पार्षद ने कहा कराएंगे एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

दुर्ग निगम के पार्षद को भी मिली जान से मारने की धमकी, सामने आई चिट्ठी… पार्षद ने कहा कराएंगे एफआईआर

By Mohan Rao
Published: January 7, 2023
Share
पार्षद अरुण सिंह
SHARE

दुर्ग। भिलाई के ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को एक दिन पहले पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। ठीक ऐसा ही मामला दुर्ग में भी सामने आया है। दुर्ग निगम के वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह को धमकी भरा पत्र मिला है। इस मामले में पार्षद ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पार्षद ने बताया कि उसके पर यह पत्र लगभग 15 दिन पहले आया था।

दुर्ग निगम के पार्षद अरुण सिंह ने श्रीकंचनपथ को बताया कि उसके पास पत्र 15 दिन पहले आया था और इसमें धमकी देने वाले ने अपना नाम पर पता भी लिखा है। पत्र मिलने के बाद अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बेचैनी बढ़ी हैं। पार्षद अरुण सिंह ने कहा है कि वे आज शाम को मोहन नगर थाने में जाकर पत्र के माध्यम से मिली धमकी की शिकायत दर्ज कराएंगे।

यह है पार्षद को मिली चिट्ठी

जानिए क्या है पार्षद को लिखी चिट्ठी में
दुर्ग निगम के पार्षद अरुण सिंह को लिखी गई चिट्ठी में भेजने वाले ने अपना नाम जगदीश चौधरी लिखा है। पत्र में उसने  तीतुरडीह दुर्ग मकान नंबर 630 में रहने की बात भी लिखी है। पत्र में लेन देन की बात भी कही गई और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि इस मामले में पार्षद ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पार्षद ने कहा है कि उसने पत्र को गंभीरता से नहीं लिया है लेकिन अब इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।

एक दिन पहले ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिह को मिल चुकी है धमकी
बता दें एक दिन पहले पुरानी भिलाई पुलिस ने ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया था। ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत को सफेद लिफाफे में पत्र भेजकर धमकी दी गई थी। उन्हें पत्र लिखने वाले ने बाहर से आदमी बुलवाने व उनके जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पत्र भेजने वाले की पहचान हो गई लेकिन फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी जंबो टीम की घोषणा…. कुछ पुराने तो कुछ नए नेताओं का मौका… जाने कैसी है छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम
Big accident : आधी रात ट्रक से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत… डोंगरगढ़ से लौट रहा था परिवार
दो पक्षों में मारपीट के बाद एक की मौत, रायगढ़ में आधीरात हुआ घमासान…  जांच में जुटी पुलिस
नरवा विकास: वन क्षेत्रों में 30-40 मॉडल के 1.67 लाख संरचनाओं का निर्माण जारी
NHAI का कर्मी बताकर रायपुर की युवती से 8 लाख की ठगी, जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए मिले और किया था शादी का वादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रोजेक्ट के: सामने आई दीपिका की पहली झलक, फिल्म में बनी हैं प्रभास की जोड़ीदार…
Next Article व्हिप्ड क्रीम से बनाए जा सकते हैं ये 5 डेजर्ट, आसान है रेसिपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?