ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, आधीरात घर से उठा ले गए बदमाश, हत्या कर पेड़ पर टांग दी लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, आधीरात घर से उठा ले गए बदमाश, हत्या कर पेड़ पर टांग दी लाश

By Mohan Rao
Published: January 6, 2023
Share
SHARE

कांकेर। जिले में बुजुर्ग की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा ओर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है जब बदमाश बुजुर्ग को ले गए उसकी पत्नी भी साथ में थी जिसे कमरे में बंद कर दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घोटिया गांव का रहने वाला बुजुर्ग दरियाव कुमेटी (70) अपनी पत्नी महंती और मां के साथ खेत के नजदीक बने कच्चे मकान में रहता था। वह बैगा का काम करता था। गुरुवार आधीरात को वह घर पर सोया हुआ था। इस दौरान आधी रात को घर में चार नकाबपोश पहुंचे और दरियाव कुमेटी को बाहर बुलाया। बुजुर्ग के बाहर आने के बाद उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया।

बुजुर्ग की पत्नी रात भर शोर मचाती रही लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसे दो बेटे हैं जो अलग अलग रहते हैं। वहीं उसकी सास को सुन नहीं सकती तो उसने भी दरवाजा नहीं खोला। सुबह उसकी सास ने दरवाजा खोला तो बुजुर्ग की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर बुजुर्ग की लाश पेड़ पर लटकी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। बुजुर्ग की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात नकाबपोशों की तलाश शुरू कर दी है।

6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
जांच के नाम पर टीचर ने उतवाए स्कूली छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में खुद को लगाई आग… अस्पताल में भर्ती
श्रीराम कथा में प्रेरक प्रसंग, चिन्मयानंद बापू ने कहा- भगवान जिससे ज्यादा प्रेम करते हैं उसके ही नयन भिगोते हैं
भिलाई- दुर्ग के हजारों व्यापारियों ने लिया संकल्प, इस बार जय व्यापार…. अजय भसीन को घोषित किया गया प्रदेश महामंत्री पद का प्रत्याशी
28 मार्च तक बढ़ाई गई हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन… इन दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video : यह स्वीट्जरलैंड नहीं बल्कि भारत है, बर्फ से ढके ट्रैक से गुजरती ट्रेन का देखें शानदार नजारा
Next Article Big News : सीएम बघेल की बहु ख्याति बघेल आज अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटे चैतन्य ने कहा अस्पताल की सेवा शानदार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?