ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर मिलेंगे आवास…. 6 शहरों में नई आवास योजना की शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Good News : छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर मिलेंगे आवास…. 6 शहरों में नई आवास योजना की शुरुआत

By Mohan Rao
Published: January 5, 2023
Share
राजीव नगर आवास योजना
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा प्रदेशवासियों को बेहतर और किफायती आवास उपलब्ध कराने के वायदे को पूरा करते हुए 8 नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया था। जिसमें प्रदेश के 6 बड़े शहरों की आवास योजनाओं में पंजीयन 4 जनवरी 2023 से शुरू कर दिये हैं। पंजीयन करा कर लोग अब किफायती दरों पर अपना मनचाहा घर खरीद सकते हैं।

जिन 6 शहरों में आवास योजनाओं में पंजीयन शुरु हुआ है, उनमें रायपुर जिले के आरंग में राजीव नगर आवास योजना, दुर्ग जिले के सेलुद पाटन में राजीव नगर आवास योजना, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के बांधामुड़ा में सामान्य आवास योजना,, रायगढ़ जिले के गोढ़ी तमनार में सामान्य आवास योजना, महासमुंद जिले के मचेवा में अटल आवास योजना तथा बिलासपुर जिले के रतनपुर में सामान्य आवास योजना महामाया नगर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने बताया कि राजीव नगर आवास योजना के तहत आरंग जिला रायपुर, दुर्ग 6 शहरों में बुकिंग शुरू कर दी गई है। आम लोग अब ऑनलाईन www.cghb.gov.in के माध्यम से बुक ऑनलाईन पर क्लिक कर किफायती दरों पर घर बुकिंग करा सकते हैं या टोल फ्री नं. 1800-121-6313 पर कॉल कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी योजनाओं के लिए भवनों की बुकिंग हेतु आवेदन ऑनलाईन भरा जाएगा तथा पंजीयन राशि पेमेंट गेट-वे के माध्यम से जमा की जा सकेगी। वेबसाइट www.cghb.gov.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च 2023 तक मंजूर होंगे।

सम्मानित हो चुका है छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को स्कॉच ग्रुप द्वारा Low Cost Housing अंतर्गत नई दिल्ली में 19 दिसम्बर 2022 को सम्मानित किया गया था। Low Cost Housing के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को मिले स्कॉच सम्मान पर मण्डल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा द्वारा ये घोषणा की गई थी कि भविष्य में प्रदेश के निम्न तथा कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए इसी प्रकार की अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे प्रदेश वासियों को और अधिक बेहतर किफायती आवास उपलब्ध हो सके।

राजभवन में 6 राज्यों का स्थापना दिवस : राज्यपाल डेका ने कहा- एक भारत में हैं सभी राज्यों की आत्मा
Gustakhi Maaf: शिक्षा का अधिकार और खाली सीटें
भारत में फिर कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए 93,249 नए केस, 513 की मौत
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
महामारी के बीच भारत ने जमकर खरीदे हथियार, सेना पर खर्च के मामले में बस अमेरिका-चीन से पीछे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : अब नहीं बच पाएंगे ऑनलाइन जुआरी व सटोरिए, छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाया नया कानून.. जानिए कितने साल की होगी सजा
Next Article Railway News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों में नई तकनीक वाले एलएचबी कोच… जानिए इस कोच की खास बातें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?