ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Big News: एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ: अब उठेगा ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा, बच्चें होंगे खगोलीय घटनाओं से रूबरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Big News: एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ: अब उठेगा ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा, बच्चें होंगे खगोलीय घटनाओं से रूबरू

By Om Prakash Verma
Published: January 4, 2023
Share
Bhilai Big News: एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ: अब उठेगा ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा, बच्चें होंगे खगोलीय घटनाओं से रूबरू
Bhilai Big News: एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ: अब उठेगा ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा, बच्चें होंगे खगोलीय घटनाओं से रूबरू
SHARE

जिले का पहला एस्ट्रोनॉमी लैब भिलाई के सेक्टर 6 स्थित आत्मानंद स्कूल में खुला, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ, निगमायुक्त रोहित व्यास विशेष रुप से रहे मौजूद
एस्ट्रोनॉमी लैब में बच्चों को ब्रह्मांड के बारे में मिलेगी जानकारी, खगोलीय घटनाओं से होंगे अवगत, जिले के लिए मॉडल होगा यह सरकारी आत्मानंद स्कूल
दुर्ग। नगर पालिक निगम भिलाई के सेक्टर 6 स्थित आत्मानंद स्कूल में आज एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ भिलाई के महापौर नीरज पाल ने किया। इस दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद थे। अब एस्ट्रोनॉमी लैब में बच्चों को ब्रह्मांड के बारे में सवालों के जवाब मिल सकेंगे। बच्चे यह जान सकेंगे कि आसमान का रंग नीला क्यों है, तारे क्यों चमकते हैं, चांद और सूरज कहां छिप जाते हैं, रात के समय आसमान काला क्यों दिखाई देता है, गुरुत्वाकर्षण का क्या प्रभाव पड़ता है, कितने प्रकार के ग्रह होते है, चंद्रमा ऑर्बिट कैसे करता है इत्यादि की जानकारी इस लैब के जरिए मिल पाएगी। टिमटिमाते तारे की नई-नई जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। इस एस्ट्रोनॉमी लैब में टेलीस्कोपिक की सुविधा भी मौजूद है। एस्ट्रोनॉमी लैब का प्रमुख उद्देश्य सभी छात्रों के अंदर अंतरिक्ष के व्यवहारिक ज्ञान के जरिए उत्सुकता जागृत करना, छोटी उम्र से ही सभी बच्चों में साइंटिफिक टेंपर विकसित करना, टेलिस्कोप के माध्यम से सौरमंडल के अन्य ग्रहों को पास से देखना और उनके चित्र को कैद करना, अंतरिक्ष व आकाश मंडल की गतिविधियों की जानकारी हासिल करना शामिल है।

महापौर ने कहा कि एस्ट्रोनॉमी लैब के खुलने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा काम हुआ है, अंतरिक्ष में कई पहलू है जिन्हें जानने का प्रयास इसके जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास के सतत प्रयासों से आत्मानंद स्कूल को एस्ट्रोशाला के रूप में तब्दील किया जा सका है। अंतरिक्ष की किताबी ज्ञान से हटकर प्रायोगिक ज्ञान की दिशा में ले जाने का अच्छा प्रयत्न है। एस्ट्रोनॉमी लैब खुलने से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान बढऩे से प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होगी तथा विद्यार्थियों की रुचि विज्ञान में बढ़ेगी। विधायक देवेंद्र यादव ने आत्मानंद स्कूल में शिक्षा विकास को बढ़ावा देने के लिए इसे अच्छी पहल बताया। एस्ट्रोनॉमी लैब में कई प्रकार के वर्किंग मॉडल शामिल है, जिनके जरिए अंतरिक्ष के कई रहस्यमयी चीजों की जानकारी मिल पाएगी। एस्ट्रोनॉमी लैब विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धक के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त व्यास ने शिक्षा की दिशा में बढ़ोतरी हेतु कुछ अलग कार्य करने का काम किया है, एस्ट्रोनॉमी लैब को लेकर वे भिलाई में आते ही प्रयत्नशील थे, आज लैब प्रारंभ करवाकर आत्मानंद स्कूल को शिक्षा की ऊंचाइयों पर उन्होंने पहुंचाने का काम किया है। बच्चों में इस अनोखे लैब को लेकर काफी उत्सुकता है। एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से स्पेस में कैसे जाया जाता है, मिसाइल का क्या काम होता है, स्पेस में जाने पर मानव शरीर के अंगो पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है, इन सभी का भी ज्ञान मिलेगा, लैब के अंदर प्रवेश करते ही अंतरिक्ष यात्रा की अनुभूति प्रतीत होता है, क्योंकि लैब में कई प्रकार के वर्किंग मॉडल उपलब्ध है। एस्ट्रोनॉमी लैब के शुभारंभ के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक संचालक शिक्षा अमित घोष, स्कूल की प्राचार्य दलजीत कोराडा, एस्ट्रोलैब डेवलपर अनुष्ठा दास वैष्णव, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, सहायक अभियंता वसीम खान, उप अभियंता श्वेता महेश्वर तथा स्कूल के स्टॉफ व छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के प्रत्येक स्कूलों में स्टार गैजिंग के माध्यम से देख सकेंगे खगोलीय घटनाओं को निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि आत्मानंद सरकारी इंग्लिश मीडियम के सभी स्कूलों में खगोलीय घटनाओं के लिए स्टार गैजिंग के माध्यम से चांद, जुपिटर, मार्स, स्टार्स आदि के बारे में जानकारी देते हुए दिखाया जाएगा तथा इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रोजेक्टर के माध्यम से एक्सपर्ट के द्वारा बच्चों को प्रदान की जाएगी। जिसकी शुरुआत सेक्टर 6 के आत्मानंद स्कूल से हो चुकी है।

भिलाई स्टील प्लांट को मिला गोल्डन पीकॉक एचआर एक्सीलेंस अवार्ड,  मुंबई में किया गया सम्मानित
पुलवामा को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, छह किलो आईईडी बरामद, आतंकियों का मददगार गिरफ्तार
जनजातीय संस्कृति का महाकुंभ 27 दिसम्बर से राजधानी रायपुर में
गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक किसानों और ग्रामीणों को 114 करोड़ से अधिक भुगतान हुआ जारी
PWD की समीक्षा बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू का निर्देश, कहा- निर्माण कार्यों की फील्ड रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दें इंजीनियर्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो-भूपेश बघेल अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो-भूपेश बघेल
Next Article Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?