ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी

By Om Prakash Verma
Published: January 4, 2023
Share
Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी
Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी
SHARE

दुर्ग। आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कुम्हारी के हृदय स्थल पर स्थित बड़ा तालाब पहुंचे थे। 16 करोड़ के लागत से बड़ा तालाब को वहां के क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक मनोरंजन स्थल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन शीघ्र ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाना है। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और उन्हे शीघ्र बचे हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार के फ्रंट व्यू और बेहतर से बेहतर करने के लिए निर्देशित भी किया ताकि वहां से गुजरने वाले लोगों को बड़ा तालाब की सुंदरता का अंदाजा बाहर से ही हो जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ्लावर बेड व प्लांटेशन पर विशेष रूप से जोर देने के लिए कहा ताकि आगंतुकों को लगे कि वो प्रकृति के समीप है। इसके अलावा उन्होंने बड़ा तालाब के परिधि के अंदर स्थित 08 फूड स्टाल का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने फूड स्टाल का टेंडर ऐसे फूड चेन या दुकानदार को देने के लिए कहा, जो वैरायटी ऑफ फूड, टेस्ट और हाईजिनिक लेवल को मेंटेन कर सके। इसके साथ ही साथ उन्होंने लगने वाले प्लांटस व फुलवारी के मेंटेनेंस के लिए नियमित रूप से 7 से 10 माली लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये ताकि पौधों और फूलों का मेंटेनेंस नियमित रूप से किया जा सके।

बुलेट टॉय ट्रेन दौड़ेगी फर्राटे के साथ
बड़ा तालाब मनोरंजन स्थल पर बुलेट टॉय ट्रेन रखी गई है जिसमें 48 लोगों की बैठक व्यवस्था है। बच्चों के लिए ये विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेगा जिसमें वो म्यूजिकल फाउंटेन और अन्य मनोरंजक चीजों का आनंद लेते हुए मैग्नेटिक बुलेट ट्रेन का लुत्फ उठा पायेंगे।

प्रवेश द्वार पर रहेगा एक बाज, दो हाथी व ग्रीन वाकिंग टनल, सी लिंक ब्रिज इत्यादि होंगे अन्य आकर्षण
बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के स्वागत के लिए एक बाज और दो हाथी प्रवेश द्वार पर स्थाई रूप से स्थापित रहेंगे। इसके साथ-साथ मनोरंजन स्थल के भीतर नागरिकों को तालाब के प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ग्रीन वाकिंग टनल, फाउंटेन, लेजर शो विथ विडियो प्रोजेक्शन, स्पाईक लाईट, फ्लावर बेड, बच्चों के लिए प्ले सेक्सन और बड़ा तालाब के परिधि स्थल के भीतर ठीक बीचों-बीच सी लिंक ब्रिज निर्मित है। जो कि बड़ा तालाब आने वाले सभी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

इसके अलावा कलेक्टर कुकदा तालाब के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तालाब की सफाई मंदिरों की रंगाई और छायादार पेड़ लगाने के निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेश कुमार क्षत्रिय, सीएमओ जितेन्द्र कुशवाहा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

स्कूल शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव का फरमान : पुस्तकों की छपाई से लेकर परिवहन तक एक ही टेंडर के माध्यम हो
भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ रेलवे ने खोला मोर्चा, रेलवे रैक की अनलोडिंग को लेकर लगाए गंभीर आरोप… जानिए क्या है विवाद
नाइट कर्फ्यू तोडऩे के चक्कर में रैना, गुरु रंधावा, समेत 34 लोग मुंबई पुलिस की हिरासत में
जांजगीर-चांपा पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हैलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
Durg Politics: भाजपा को नहीं मिल रहा दुर्ग में वोरा का विकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Big News: एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ: अब उठेगा ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा, बच्चें होंगे खगोलीय घटनाओं से रूबरू Bhilai Big News: एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ: अब उठेगा ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा, बच्चें होंगे खगोलीय घटनाओं से रूबरू
Next Article चिरायु योजना: शिविर में हृदय रोग से ग्रसित 34 बच्चों की पहचान, 3 बच्चे सर्जरी के लिए चिन्हांकित चिरायु योजना: शिविर में हृदय रोग से ग्रसित 34 बच्चों की पहचान, 3 बच्चे सर्जरी के लिए चिन्हांकित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?