ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video: Cricket News: 6 जनवरी से यंगिस्तान कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दो चरणों में खेला जाएगा मैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Video: Cricket News: 6 जनवरी से यंगिस्तान कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दो चरणों में खेला जाएगा मैच

By Om Prakash Verma
Published: January 4, 2023
Share
Cricket News: 6 जनवरी से यंगिस्तान कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दो चरणों में खेला जाएगा मैच
Cricket News: 6 जनवरी से यंगिस्तान कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दो चरणों में खेला जाएगा मैच
SHARE

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा 6 जनवरी से यंगिस्तान कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जायेगा, जिसमें प्रथम चरण में क्वालीफाइंग राउंड व द्वितीय चरण में मुख्य लीग का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से सारी तैयारियां की जा चुकी हैं, प्रथम चरण में 15 जनवरी तक क्वालीफाइंग मैच का आयोजन खुर्सीपार, रिसाली एवं राधिका नगर में किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य लीग का आयोजन सेक्टर -1 क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 6 जनवरी को प्रात: 10 बजे रिसाली, 11 बजे राधिका नगर व 12 बजे खुर्सीपार में किया जायेगा ।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के मार्गदर्शन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए गारगीशंकर मिश्रा ने बताया कि पूर्व में समिति द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। आयोजन के माध्यम से समिति का मुख्य उद्देश्य इस्पात नगरी की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के प्रथम चरण में 6 जनवरी से 15 जनवरी तक तीन स्थानों में क्वालीफाइंग मैच का आयोजन होगा जिसके तहत श्रीराम चौक दशहरा मैदान, खुर्सीपार, दशहरा मैदान रिसाली एवं सुपेला थाने के पीछे राधिका नगर में मैच खेले जाएंगे। तत्पश्चात मुख्य लीग का आयोजन 17 जनवरी से सेक्टर -1 क्रिकेट स्टेडियम में किया जायेगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2 लाख व उपविजेता टीम को 1 लाख रूपए का पुरस्कार दिया जायेगा।

टूर्नामेंट के साथ आमजनों को किया जायेगा जागरूक
टूर्नामेंट के साथ ही आमजनों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जायेगा। यह टूर्नामेंट क्रिकेट फॉर कॉस स्वस्थ भिलाई-स्वच्छ भिलाई के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को समिति के संरक्षण में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय द्वारा भिलाई नगर निगम क्षेत्र में चलाये गये 50 स्वच्छता सप्ताह से प्रेरणा लेकर भिलाई को एक बार फिर स्वच्छ शहर बनाने का आह्वान किया जायेगा।

एसपी प्रशांत ठाकुर ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक: जुआ, सट्टा व अवैध कबाड़ के व्यापार पर प्रभारी कार्रवाई के दिए निर्देश
Video: 16 करोड़ की लागत से यहां तैयार हो रहा मनोरंजन स्थल, आपके स्वागत के लिए तैनात रहेंगे बाज और हाथी
Breaking : सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत, अरुणाचल प्रदेश को एक दिन में दो बार किया ऑलआउट, दर्ज की बड़ी जीत
Bhilai : सनकी पति ने चलती कार से पत्नी को बाहर फेंका, पैर पर चढ़ा दी कार… घर पर की बुजुर्ग दादी सास से मारपीट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: करोड़ों की सड़क, लाखों की गाड़ियां और पिछली सदी का स्पीडलिमिट
Next Article अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो-भूपेश बघेल अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो-भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?