ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कचरे से बच्चे को झूठा खाना उठाकर खाते देखा तो शुरू कर दी मम्मा की रसोई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कचरे से बच्चे को झूठा खाना उठाकर खाते देखा तो शुरू कर दी मम्मा की रसोई

By @dmin
Published: September 18, 2022
Share
कचरे से बच्चे को झूठा खाना उठाकर खाते देखा तो शुरू कर दी मम्मा की रसोई
SHARE

150 सप्ताह से लगातार खिला रहे हैं 5 रुपए में भरपेट भोजन
दोस्तों के साथ की थी शुरुआत, जुडऩे लगा कांरवा
भिलाई। एक दिन अपनी शॉप के बाहर बच्चों को कचरे में कुछ ढूंढते देखा लेकिन जब कचरे में फेंके हुए केक के कुछ टुकड़ों को जब बच्चे खा रहे थे तो मन ऐसे कचोटा कि काश ऐसे लोगों के लिए कुछ कर पाते जो कम से कम अच्छा खाना सम्माजनक स्थिति में खा पाते। रुवीन्दऱ् बाजवा ने अपने दिल की बात कुछ दोस्तों से शेयर की और सभी ने मिलकर एक तरीका खोज निकाला। जिससे सप्ताह में एक दिन गरीब व्यक्ति भी अच्छा खाना खा सकें। बस क्या था शुरू हो गई मम्मा की रसोई यानी मां के हाथों जैसा स्वाद और मां जैसा दुलार। सुपेला के जीई रोड़ के किनारे रविवार को रूपीन्दऱ् अपने साथियों के साथ वहां लोगों को भोजन कराते नजर आ जाते है। जून 2018 में पहली बार मम्मा की रसोई का स्वाद लोगों ने चखा था और आज पूरे 150 सप्ताह पूरे हो चुके हैं। चाहे अमीर हो या गरीब हर कोई यहां मात्र 5 रुपए में यहां भरपेट भोजन कर रहा है।

5 रुपए इसलिए क्योंकि सम्मान बना रहे
रुवीन्दर ने बताया कि मम्मा की रसोई में भरपेट भोजन का मूल्य 5 रुपए इसलिए रखा गया हैं, ताकि लोगों को भोजन करने में झिझक न हो, क्योंकि कई स्वाभिमानी होते हैं जो फ्री का भोजन नहीं खाते, ऐसे में 5 रुपए देकर यहां हर कोई भोजन कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस रसोई में मार्केट एरिया में काम करने वाले से लेकर कई दुकानों के मालिक भी यहां भोजन करने आते हैं।

बढ़ता गया कांरवा
बाजवा ने बताया कि उनकी टीम में 10 लोगों से ज्यादा ऐसे है जो भोजन बनाने से लेकर बांटने तक में उनकी मदद करते हैं। इनमें कमलेश मिश्रा, पंकज गुप्ता, मिलिन्द्र भीड़े, सूर्यकांत अग्रवाल, वैभव वर्मा, जयंत वारदे, आकाश राजपूत, रहमान आदि शामिल है। कुछ ऐसे भी लोग है जो अपनी शादी की सालगिरह, परिजनों की पुण्यतिथि और जन्मदिन पर भी भोजन कराने की इच्छा जाहिर करते हैं। जिससे भोजन का मैन्यू और शानदार हो जाता है।

4 सौ लोगों का भोजन
मम्मा की रसोई में हर सप्ताह 4 सौ लोगों को भोजन बनाया जाता है। जिसमें पुलाव, मटर पनीर, मिठाई, पापड़, सलाद,आचार जैसी चीजें शामिल होती है। वही कोई विशेष सहयोग मिलता है तो मैन्यू और बढ़ता चला जाता है। बाजवा ने बताया कि सिर्फ 26 किलो चावल का तो पुलाव ही बनता है।

पेसमेकर से लिए भी मदद
मम्मा की रसोई की टीम भरपेट भोजन के साथ-साथ लोगों की सेहत का भी ख्याल रख रही है। संस्था अब जरूरतमंदों को पेसमेकर भी उपलब्ध करा रही है, ताकि जरूरतमंदों को मंहगे पेसमेकर नहीं ले पाने की वजह से इलाज में दिक्कत न हो।

लोगों ने कहा- आसान नहीं यह काम
मम्मा की रसोई में हर सप्ताह आने वाले लोगों का कहना है कि लगातार 150 सप्ताह तक एक ही क्वालिटी के साथ समय को मेंटेन करना आसान नहीं होता। रुवीन्दऱ् ने कहा कि रविवार को रसोई बनाने के लिए उन्हें तीन दिन पहले से तैयारी करनी होती है, और उनकी टीम रविवार सुबह से ही लग जाती है।

Breaking News : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 7 करोड़, सीएम भूपेश बघेल ने ऑनलाइन किया ट्रांसफर
वार्ड 55 में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि के होंगे विकास कार्य, महापौर ने किया भूमिपूजन…. सेक्टर 06 के विभिन्न स्थानों पर लगेंगे पेवर ब्लॉक
छत्तीसगढ़ में नशीली दवा बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 25 मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस कैंसिल
यातायात पुलिस ने फिर बनाया ग्रीन कॉरिडोर : गंभीर मरीज को 45 मिनट में सेक्टर-9 हॉस्पिटल से रायपुर
Bhilai breaking : अरबी की ट्यूशन के बहाने मौलाना करता था छात्रा से छेड़छाड़, सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में रेव पार्टी : आधीरात को पुलिस की दबिश, मौके से मिली कई लड़कियां… संचालक को नोटिस
Next Article पालतू कुत्तों को वैक्सीन लगवाने पहुंचा ग्रामीण, मना करने पर की मारपीट… स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?