श्रीकंचनपथ डेस्क। प्यार के भी रंग हजार हैं। किसे कब किससे प्यार हो जाए बताया नहीं जा सकता। अंधे प्यार की एक हैरान करने वाला मामला राजस्थान के सिरोही में सामने आया है। यहां एक महिला को अपने दामाद से प्यार हो गया। प्यार भी ऐसा कि वह अपने पति को छोड़ दामाद के साथ फरार हो गई। खासबात यह है कि महिला चार बच्चों की मां है और उसके दामाद के भी तीन बच्चे हैं। इस मामले में महिला के पति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के सियांकारा गांव के रहने वाले रमेश जोगी ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का पति उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है। रमेश ने पुलिस को यह भी बताया कि बेटी की शादी पास के ही मामावली गांव के रहने वाले नारायण जोगी के साथ हुई थी। 30 दिसंबर को दामाद नारायण घर आया था। पहले उसने ससुर क साथ शराब पी और जब ससुर सो गया तो सास को लेकर फरार हो गया।
बोतल लेकर पहुंचा था ससुराल
बताया ज रहा है दामाद नारायण 30 दिसंबर को शराब की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा। यहां नारायण ने ससुर रमेश के साथ बैठकर शराब पी। ज्यादा नशा होने पर रमेश सो गया। शाम चार बजे जब रमेश उठा तो देखा की उसकी पत्नी और दामाद नारायण घर पर मौजूद नहीं हैं। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला तो एक जनवरी को रमेश ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दामाद के साथ फरार सास तीन बेटी और एक बेटे की मां है और सभी की शादियां भी हो चुकी हैं। वहीं दामाद नारायण के भी 3 बच्चे हैं।




