ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साल 2022 में रेलवे की उपलब्धि : एक्सट्रा कोच से सवा लाख से ज्यादा लोगों को मिली कन्फर्म बर्थ, वंदे भारत सहित इन ट्रेनों की हुई शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

साल 2022 में रेलवे की उपलब्धि : एक्सट्रा कोच से सवा लाख से ज्यादा लोगों को मिली कन्फर्म बर्थ, वंदे भारत सहित इन ट्रेनों की हुई शुरुआत

By Mohan Rao
Published: January 3, 2023
Share
रेलवे यात्रियों की बड़ी सुविधाएं
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए वर्ष 2022 बेहतर सेवाओं वाला रहा है। बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे ट्रैक अपग्रेड करने से लेकर नई ट्रेनों की सुविधा भी दी गई। वर्ष भर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ट्रेनों में दी गई अतिरिक्त कोच की सुविधा से सवा लाख से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिली है। यही नहीं वंदेभारत एक्सप्रेस सहित तीन नई ट्रेनों को भी शुरू किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर मापदंड के अनुसार अधिक से अधिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जा रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 318 स्टेशनों में एनएसजी-2 श्रेणी के 03 स्टेशन बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग है । एनएसजी-3 श्रेणी के 05 स्टेशन रायगढ़, गोंदिया, चांपा, राजनांदगाव एवं भाटापारा है । एनएसजी-4 श्रेणी के 14 स्टेशन भिलाई पावर हाउस, भंडारा रोड, अनुपपुर, कोरबा, शहडोल, अंबिकापुर, इतवारी, पेंड्रारोड, उमरिया, चांदापोर्ट, रामटेक, कामठी, छिंदवाड़ा एवं डोंगरगढ़ है । बाकि एनएसजी-5 श्रेणी के 30 स्टेशनों सहित  एनएसजी-6 श्रेणी के 156 स्टेशन, एचजी-2 श्रेणी तथा एचजी-3 श्रेणी के 110 स्टेशन अवस्थित है । 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त 318 रेलवे स्टेशनों पर श्रेणियों के आधार पर रेलवे बोर्ड के मानक के आधार पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है । बुजुर्ग एवं जरूरतमन्द रेल यात्रियो को आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने में आसानी हो इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों में 20 लिफ्ट, 05 एस्केलेटर एवं 174 फुट ओवर ब्रिज उपलब्ध है । इनमें 6 लिफ्ट, 1 एस्केलेटर एवं 23 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2022 के दौरान पूरा किया गया है । साथ ही साथ अतिरिक्त 8 लिफ्ट, 9 एस्केलेटर एवं 14 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।

दिव्यांगों के लिए 78 स्टेशनों पर रैंप की सुविधा
दिव्यांगजनों के प्रति अपने सामाजिक दायित्व तथा कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा दिव्याङ्ग यात्रियों की सुविधा के लिए स्‍टेशन प्‍लेटफार्म में प्रवेश के लिए 78 स्टेशनों पर रैंप की सुविधा दी गई है। 19 प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन में प्रवेश करने की सुविधा के लिए पोर्टेबल रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । 203 स्टेशनों पर दिव्यांगों” के लिए विशेष शौचालय उपलब्ध है। ट्रेनों में दिव्याङ्गजन के लिए एक अलग कोच उपलब्ध है ।  दृष्टी बाधित यात्रियों के लिए  20 स्टेशनों पर टेक्टाइल मैप लगाया गया है। दिव्याङ्गो, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8 स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, गोंदिया, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ एवं इतवारी में बैटरी आपरेटेड कार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । 202 स्टेशनों पर व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर आदि की भी व्यवस्था निःशुल्क दी गई है।

वंदेभारत की मिली सौगात
वर्ष 2022 के दौरान 03 नई ट्रेनें बिलापुर-नागपुर-बिलासपुर, वन्दे भारत, अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस एवं इतवारी-छिंदवाड़ा-इतवारी पैसेंजर सेवा की शुरुआत की गई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत से इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और यात्रा का एक आरामदायक और तेज माध्यम उपलब्ध हो गया है। इससे नागपुर से बिलासपुर की यात्रा में लगने वाला समय घटकर 5 घंटे 30 मिनट हो गया है। यह देश में शुरू की जाने वाली छठी वंदे भारत ट्रेन है तथा मध्य भारत की यह पहली वंदेभारत ट्रेन है जो महाराष्ट्र तथा छतीसगढ़ राज्य को जोड़ रही है। साथ ही यह इस रूट पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली पहली ट्रेन है । सुविधाओं के लिहाज से यह जमीन पर हवाई जहाज का एहसास करा रही है।

अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था
वर्ष 2022 के दौरान ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं त्योहारो के मौसम के दौरान अत्यधिक भीड़ को देखते हुए विभिन्न ट्रेनों में 24 स्थायी व दो हजार से अधिक अस्थायी कोच लगाए गए । इससे 1.20 लाख से अधिक यात्रियों को कन्फर्म आरक्षित बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराई गई ।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर यात्रियों के आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है । वर्तमान में किए जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचना के कार्यों से भविष्य में दीर्घकालिक रूप से इस सुविधा को और अधिक विस्तारित किया जाएगा ।

बिना पर्ची के बेच रहे थे सर्दी-खांसी दवा: ड्रग एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों की दबिश…. दवा दुकानों को कराया गया बंद
मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि: कहा – पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा
भारत में उगा और पड़ोसी देश का बना राष्ट्रीय फल, जानें कटहल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Politics News: पंडवानी गायिका ने ओढ़ी सियासी चादर, राजनीतिक पारी के लिए तैयार पद्मश्री उषा बारले!
प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट: पहली बार एक दिन में आए 2269 नए केस….. अकेल राजधानी रायपुर में 975 मरीज… दुर्ग में लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : पोस्टिंग के बाद ज्वाइनिंग नहीं लेने वाले डॉक्टरों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 89 मेडिकल अफसरों पर गिरेगी गाज
Next Article राजधानी में कांग्रेस की महारैली आज, आरक्षण विरोधी भाजपा के खिलाफ जुटेंगे एक लाख लोग

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?