ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रत्नावली कौशल के नेतृत्व में जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास बघेल का जन्मदिन
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

रत्नावली कौशल के नेतृत्व में जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास बघेल का जन्मदिन

By Om Prakash Verma Published June 30, 2024
Share
रत्नावली कौशल के नेतृत्व में जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास बघेल का जन्मदिन
रत्नावली कौशल के नेतृत्व में जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास बघेल का जन्मदिन
SHARE

पूरे राज्य में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल रचेंगी इतिहास
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल का जन्मदिन 1 जुलाई को है। इस मौके को खास बनाने के लिए भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने व्यापक तैयारी कर रखी है। रत्नावली के नेतृत्व में श्री बघेल के जन्मदिन को जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे राज्य में सुश्री कौशल के सहयोगी स्वास्थ्य शिविर,औषधि वितरण, रक्तदान शिविर, बच्चों को स्टेशनरी वितरण, वृद्धाश्रम में बुजुर्गो की सेवा, मरीजों को फल वितरण,भंडारा जैसे जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। मंत्री श्री बघेल के जन्मदिन को राज्य व्यापी बनाने की तैयारी है। ऐसा करके रत्नावली कौशल एक नया इतिहास रचने जा रही हैं।

रत्नावली कौशल को मंत्री दयाल दास बघेल के अनन्य समर्थक माना जाता है। वे श्री बघेल के कार्यों से बेहद प्रभावित हैं और उनके जन्मदिन पर 1 जुलाई को एक मिसाल कायम करने जा रही हैं। रत्नावली कौशल के करीबी सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने विभिन्न जिलों में कार्यरत अपने सहयोगियों की मदद से व्यापक तैयारियों में पखवाड़े भर पहले से जुटी हुई हैं। रत्नावली कौशल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में उनसे जुड़े कार्यकत्र्ताओं ने दयाल दास बघेल के जन्मोत्सव को बेहद खास बनाने के लिए जन्मदिन को जनसेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। सुश्री कौशल द्वारा पूरे राज्य में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर लगाकर एवं जनसेवा के कार्य कर मंत्री दयाल दास बघेल का जन्मदिन मनाया जाएगा।

सतनामी समाज के पवित्र जैतखाम और बाबा गुरु घासीदास की पूजा अर्चना के साथ पूरे राज्य में एकसाथ जनसेवा के कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान उनके साथ सतनामी समाज के सैकड़ों लोगों के अलावा दीगर समाजों के लोग भी अपने अपने इष्ट देव से मंत्री दयाल दास बघेल की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे। ताकि वे सत्य के मार्ग पर चलते हुए जनसेवा करते रहें। इसके बाद रत्नावली कौशल और अन्य लोग विभिन्न मंदिरों, मजारों, चर्च, गुरुद्वारा में जाकर मंत्री दयाल दास बघेल के जीवन में खुशहाली की कामना करेंगे। रत्नावली कौशल द्वारा गरीब और होनहार विद्यार्थियों को पेन, कॉपियां, किताबें, कपड़े, गरीबों को अन्न आदि का वितरण किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों के भेंटकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाएगी। रत्नावली कौशल के मार्गदर्शन में राज्य के रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, मुंगेली, कवर्धा, खैरागढ़, चौकी, मोहला, मानपुर, बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग सहित अधिकांश जिलों में समेत अन्य जिलो में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविरों व रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।

शिविरों में रोगग्रस्त लोगों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराने की योजना है और इसके लिए डॉक्टर्स से समय ले लिया गया है। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी प्रदान की जाएंगी। रक्तदान शिविरों में सैकड़ों यूनिट ब्लड संग्रहित कर प्रदेश के बड़े अस्पतालों को भेंट किया जाएगा, ताकि जरूरत पडऩे पर आपात स्थिति वाले मरीजों को नया जीवन मिल सके। इसके अलावा रत्नावली कौशल और अन्य महिलाएं वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को मिठाई, वस्त्र आदि भेंटकर उनके साथ समय व्यतीत करेंगी। अनाथ आश्रमों व महिला आश्रमों में भी बेसहारा बच्चों व महिलाओं को जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट करने की योजना रत्नावली कौशल ने बनाई है। प्रदेश के अन्य जिलों में पुण्य के ऐसे कार्यों को रत्नावली कौशल के सहयोगी अंजाम देंगे। रत्नावली कौशल का कहना कि मंत्री दयाल दास बघेल के इस बार का जन्मदिन बेहद खास होगा।

उन्होंने कहा कि मैं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंत्री दयाल दास बघेल के जन्मदिन को पूरे छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रयासरत हूं। दूर दराज के जिलों के जो लोग दयाल दास बघेल की जन्मतिथि से अनजान हैं, उन्हें भी पता चल जाएगा कि आज श्री बघेल का जन्मदिन है। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि दयाल दास बघेल ने अपने सेवा भाव परोपकारी कार्यों से सबका दिल जीत लिया है। वे सही मायने में बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शो और सिद्धांतों पर चलते हुए निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों को अंजाम देते आ रहे हैं।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Om Prakash Verma June 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ड्राइविंग लाइसेंस गलत पते के कारण वापस लौटने पर आरटीओ से मिलेंगे, एक जुलाई से सुविधा होगी लागू
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 257 # 30 June 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?