रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन पर देश भर में शोक की लहर है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावुक पोस्ट डाला है। मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने कहा कि माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन पहले जब हीरा बा की तबीयत खराब हुई थी तब भी उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। आज जब हीरा बा का निधन हो गया तो उनका भावुक पोस्ट सामने आया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे।“




