ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime: 10 दिन से लापता बालक का सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Crime: 10 दिन से लापता बालक का सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी के निशान, जांच में जुटी पुलिस

By Om Prakash Verma
Published: December 26, 2022
Share
CG Crime: 10 दिन से लापता बालक का सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी के निशान, जांच में जुटी पुलिस
CG Crime: 10 दिन से लापता बालक का सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी के निशान, जांच में जुटी पुलिस
SHARE

सूरजपुर (एजेंसी)। सूरजपुर में सातवीं कक्षा के एक छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार दोपहर सड़क किनारे पड़ा मिला है। गले में रस्सी के निशान है। छात्र करीब 10 दिन से लापता था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

खाना खाकर निकला, फिर लौटा ही नहीं
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत भटगांव वार्ड-8 निवासी अमन सोनवानी (14) पुत्र संतराम सोनवानी 15 दिसंबर की सुबह 11 बजे घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर अमन की मां फुलेश्वरी सोनवानी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी तलाशा, पर कोई जानकारी नहीं मिली।

खदान के पास मिला शव
इस बीच भटगांव के दुग्गा खदान के पास नीली झील मार्ग पर रविवार दोपहर एक बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के अमन का होने की आंशका जताई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने शव की शिनाख्त अमन के रूप में कर ली। उसके गले में रस्सी के निशान मिले हैं। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।

अमन अपनी मां और भाई के साथ रहता था
थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने बताया कि, अमन सोनवानी शासकीय प्राथमिक स्कूल उपरपारा में कक्षा सातवीं का छात्र था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अंतिम बार वह किसके साथ दिखा था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। अमन के पिता संतराम सोनवानी मुंबई में रहकर काम करता है। यहां अमन अपनी मां फुलेश्वरी और भाई के साथ रहता था। इसके अलावा जहां शव मिला है, वहां से भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Bhilai Breaking : युवक की धारदार हथियार और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या…. देवबलोदा में देर रात हुई वारदात
आईजी ने जताई चिंता: सड़क हादसे में हर माह 50 की मौत…
Breaking News : दिल्ली से दुर्ग शादी में आए दो दोस्तों के कमरे से पार हुआ लैपटॉप, जांच में जुटी पुलिस
Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा सदस्यता मिशन 2022 का आगाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकराल हो चुका कोरोना: मरीजों में हो रही खून की कमी, रक्तदान का किया आह्वान विकराल हो चुका कोरोना: मरीजों में हो रही खून की कमी, रक्तदान का किया आह्वान
Next Article 4 passengers from abroad are corona positive, 196 new cases in 24 hours, two died विदेश से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटों में 196 नए केस, दो की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?