ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने किया अनावरण… जोश में बोले चक दे इंडिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

Breaking News : हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने किया अनावरण… जोश में बोले चक दे इंडिया

By Mohan Rao
Published: December 24, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी वर्ल्डकप ट्रॉफी का किया अनावरण
SHARE

रायपुर। ओडिश की राजधानी भुवनेश्वर में अगले साल जनवरी में होने वाले हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ल्डकप ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर हॉकी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया गया था। अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी जोश में दिखे और खिलाड़ियों के साथ कहा चक दे इंडिया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद रहे।

बता दें ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया गया। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची और यहां से ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाई ट्रॉफी
अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रॉफी को अपने हाथों से उठाया और चक दे इंडिया का नारा लगाया। साथ ही सीएम बघेल ने जीत के लिये हाकी इंडिया को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को विश्व विजेता बनाने के लिए शुभकामना बैनर पर हस्ताक्षर भी किए। ट्रॉफी अनावरण के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, हॉकी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पहली बार लाई गई हॉकी वर्ल्ड कप की ट्राफी
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर लाई गई। 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को सौंपा था। इसके बाद फिरोज अंसारी बेंगलुरू से यह ट्राफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट में भी बाजे-गाजे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रॉफी मुख्यमंत्री निवास पहुंची जहां इसका सीएम बघेल ने अनावरण किया।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू : सीएम ने कहा किसानों का सरकार पर विश्वास का उत्सव
जेल में रहेंगे आर्यन खान: कोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज…. काम नहीं आई मानशिंदे की एक भी दलील
Durg Breaking : डायल 112 की गाड़ी में महिला की हुई डिलीवरी, आरक्षक की सूझ ने बचाए दो जीवन
पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती
मां दर्द से बिलखती रही और बेटे ने video बनाते हुए रेत दिया गला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्पल ड्रेस में बैक और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं खुशी कपूर
Next Article Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?