ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन

By Om Prakash Verma
Published: December 24, 2022
Share
Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन
Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

मंडाविया ने कहा, हम विमानन मंत्रालय से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। जिन यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी या फिर जिनमें बुखार जैसे लक्षण मिलेंगे, उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।

#WATCH | Air Suvidha portal to be implemented for passengers arriving from China, Japan, South Korea, Hong Kong & Thailand, RT-PCR to be made mandatory for them. After arriving in India, if they test positive, they'll be quarantined: Union Health Min Dr Mandaviya pic.twitter.com/ST7ypqmy1V

— ANI (@ANI) December 24, 2022

पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य
चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय का एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है।

कांग्रेस को केवल अपने परिवार की चिंता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो हिमाचल के सीएम के संपर्क में आए थे और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है?

अनिवार्य कोविड रिपोर्ट का सरकार ने किया खंडन
कोरोना के बारे में फैलाई जा रही ही एक खबर का सरकार ने खंडन किया है। खबरों में कहा जा रहा था कि अधिक सक्रिय मामले वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य होगी। इसके बाद ही उन्हें भारत आने की अनुमति मिलेगी। खबर का खंडन करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए हवाई अड्डों पर रैंडम टेस्टिंग समेत कई अनिवार्य कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रसारित जानकारी सही नहीं है।

मुख्यमंत्री बघेल का कल से दो दिवसीय बस्तर जिले दौरा… मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती
लगातार तीसरे दिन घटे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 9111 केस, सक्रिय मामले 60,000 पार
जलियांवाला बाग की नई बनी गैलरी में अर्धनग्न पेंटिंग लगाने पर विवाद, पीएम तक पहुंची बात
महिला विश्वकप में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने रखा टीम मेंबर के हेल्थ का ध्यान, साय सरकार देगी 10 लाख रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने किया अनावरण… जोश में बोले चक दे इंडिया
Next Article इलेक्ट्रिक मसल्स स्टिमुलेशन: ये है इस वर्कआउट की महत्वपूर्ण बातें…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?