ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने की सीएम बघेल की तारीफ, ट्वीट कर उनके इस निर्णय को सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big News : केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने की सीएम बघेल की तारीफ, ट्वीट कर उनके इस निर्णय को सराहा

By Mohan Rao
Published: December 22, 2022
Share
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने की सीएम बघेल की तारीफ
SHARE

रायपुर। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की है। भाजपा के दिग्गज नेता व केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय विभागो के लिए जारी गोबर के रंगों के इस्तेमाल संबंधी निर्देश के लिए उनकी सराहना की। सीएम भूपेश बघेल ने हाल की में कहा था था कि अब शासकीय कार्यालयों, निगम मंडल और अन्य जितने भी सरकारी दफ्तर हैं, उनमें गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से रंग रोगन किया जाएगा।

पर्यावरण की सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच से शुरु हुई गोधन न्याय योजना का पूरा देश मुरीद हो चुका है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस योजना की शुरूआत की थी जो आज पूरी तरह से सफल होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने स्वागत किया है। गडकरी ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माण में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है, उनके इस फैसले का अभिनंदन करता हूं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये फैसला सराहनीय और स्वागत योग्य है।

छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 22, 2022

मुख्यमंत्री भूपेश ने दिया धन्यवाद
केन्द्रीय मंत्री के इस ट्वीट के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनको धन्यवाद दिया है।  सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री गड़करी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि नेक इरादों से ही देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते है। बघेल ने कहा है कि गोधन और श्रम का सम्मान कर छत्तीसगढ़ गांधी जी के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बता दें कई मंचों पर छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की तारीफ खुद प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री कर चुके हैं। इसके अलावा इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। यहां तक की इस योजना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कई राज्य अपने यहां के अधिकारियों को भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर भेज चुके हैं।

सादर धन्यवाद! आदरणीय नितिन गडकरी जी.

छत्तीसगढ़ की सरकार के इस कर्मयोग को एक “कर्मयोगी” ही समझ सकता है। सिर्फ बातों से नहीं, नेक इरादों से देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

गोधन और श्रम का सम्मान गांधी का रास्ता है। हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। @nitin_gadkari https://t.co/BxwXm4CDcp

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 22, 2022

शासकीय भवनों में गोबर से बने पेंट के इस्तेमाल का निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में भवनों के रंग-रोगन के लिए गोबर पेंट का अनिवार्यतः उपयोग करने के निर्देश दिये हैं। पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य सचिव को सभी विभागों, निगम-मंडलों और स्थानीय निकायों को भवनों के रंगरोगन के लिए गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्यतः करने के निर्देश जारी करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।

कोदो, कुटकी और रागी से बनेगा इडली और दोसा, उपमा व खीर का भी मिलेगा स्वाद… इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बना मिलेट कैफे
Big news : बिलासपुर के महापौर को कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित, टिकट वितरण पर दिया था बयान
लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा
छत्तीसगढ़ में फिशरीज के नये युग की शुरूआत, हसदेव डुबान में बनेगा पहला एक्वा पार्क
अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस: पोस्टर प्रतियोगिता में इस स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों के गढ़ में सरकार ने बनाई ऐसी राह, जिससे विकास की मुख्यधारा से जुड़े कई गांव नक्सलियों के गढ़ में सरकार ने बनाई ऐसी राह, जिससे विकास की मुख्यधारा से जुड़े कई गांव
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 69 # 22 December 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?