ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : मुख्यमंत्री बघेल की SC और OBC के लिए बड़ी घोषणा, सभी संभाबों में खुलेंगे नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big news : मुख्यमंत्री बघेल की SC और OBC के लिए बड़ी घोषणा, सभी संभाबों में खुलेंगे नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास

By Mohan Rao
Published: December 18, 2022
Share
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू बाबा घासीदास की जयंती पर अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राजधानी रायपुर आयोजित कार्यक्रम में सभी संभागीय मुख्यालयों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रयास विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने इन वर्गों के लिए पृथक-पृथक छात्रावास तथा नगर निगम रायपुर द्वारा पेंशन बाड़ा स्थित अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में 50 लाख रूपए की लागत से ई-लाईब्रेरी प्रारंभ करने की घोषणा की ।

मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशनबाड़ा में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जंयती समारोह में कहा कि गुरुघासीदास जी एक ऐसे संत थे जिन्होंने मानवता को बचाने के लिए मानव-मानव एक समान का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने के लिए समानता, भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरू घासीदास जी एकमात्र संत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी में उपदेश दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा बोली को आगे बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कौन व्यक्ति, कहां, किस धर्म में, किस स्थान में जन्म लेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अच्छी शिक्षा से व्यक्तित्व को निखार सकते है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। छत्तीसगढ़ सरकार भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में बंद 260 स्कूल हमने पुनः शुरू किया है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसलिए 279 स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले। हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में 1998 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की है।

उन्होंने कहा प्रदेश के शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों के कायाकल्प के लिए एक हजार करोड़ रूपए स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की राशि दे रही है। नगरीय निकाय एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

180 किलो का फर्जी पुलिस वाला हाइवे पर करता था वसूली, भारी वजन ने डाला मुश्किल में… अब पहुंचा जेल
संवरने लगा घुमंतू और कचरा बीनने वाले बच्चों का भविष्य, बाल जतन अभियान के तहत बच्चे पहुंच रहे स्कूल
10वीं-12वीं के सितम्बर माह के असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक
खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नौकरी पाने का मौका, कुल 16 पदों पर होगी भर्ती… जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
Video : मन्नत पूरी करने के चक्कर में फंसा युवक, हाथी के पैरों के बीच से निकलना था… पर हो गया कुछ ऐसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शबद में गूंजा वाहो-वाहो गुरु गोविंद सिंह….ट्रेक्टर पर सजी गुरु साहिब की झांकी… उमड़े हजारों श्रद्धालु
Next Article समाज सेवा में अनुकरणीय कार्य के लिए बी पोलम्मा का नीति आयोग ने किया सम्मान, शपथ फाउंडेशन ने किया स्वागत समाज सेवा में अनुकरणीय कार्य के लिए बी पोलम्मा का नीति आयोग ने किया सम्मान, शपथ फाउंडेशन ने किया स्वागत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?